By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Punjab Govt Decided To Recommend Death Penalty For Drug Peddling
अमरिंदर सरकार का बड़ा फैसला, ड्रग तस्करों को मौत की सजा का प्रस्ताव
पंजाब सरकार ने इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजा है.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ड्रस तस्करों के खिलाफ मौत की सजा का प्रस्ताव तैयार किया है. इस संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि ड्रग तस्कर पूरे जेनरेशन को तबाही की ओर धकेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें सख्त से सख्त सजा दिया जाना जरूरी है. मैं अपने उस वादे पर कायम हूं कि पंजाब को हर कीमत पर नशामुक्त किया जाए.
Decided to recommend death penalty for drug peddling/smuggling. Recommendation being forwarded to Centre. Since drug peddling is destroying entire generations,it deserves exemplary punishment.I stand by my commitment for drug free Punjab: Capt.Amarinder Singh,Punjab CM (file pic) pic.twitter.com/POT60DuRpf
— ANI (@ANI) July 2, 2018
केंद्र को भेजा प्रस्ताव
आज पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के सचिवालय में इस संबंध में बैठक हुई जिसमें ये प्रस्ताव पास हुआ और इसे केंद्र के पास भेजा गया. अगर केंद्र सरकार से इस सिफारिश को मंजूरी मिल जाती है तो ड्रग तस्करों के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद है.
नशे की चपेट में युवा पीढ़ी
बता दें कि पंजाब ड्रग तस्करों का बडा़ अड्डा है और यहां की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है. इसे लेकर ही पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था. अकाली-बीजेपी सरकार पर विपक्ष ने ड्रग तस्करी से सख्ती से नहीं निपटने का आरोप लगाया था. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वादा किया था कि वह सख्त कानून बनाएंगे और पंजाब को नशामुक्त करके रहेंगे.
आम आदमी पार्टी ने भी इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और इसी से उसकी पहचान भी बनी. हालांकि चुनाव में जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया और आप दूसरे नंबर पर रही. अकाली-बीजेपी ने सत्ता गंवाई और तीसरे नंबर पर रही.
Also Read:
-
'आत्मा तूने छोड़ी, हम शरीर छुड़वाएंगे', दिलजीत के मैनेजर के घर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बरसाई गोलियां, 'ना' कहने की मिली सजा?
-
किस कंपनी में नौकरी करते थे राहुल गांधी, राजनीति में आने से पहले मिलती थी इतनी सैलरी
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें