पंजाब व हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे का असर सड़क व रेल यातायात पर भी पड़ा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को घने कोहरे के कारण 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।कोहरे की वजह से राजमार्गो पर दृश्यता कम होने से दोपहिया वाहनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यहाँ भी पढ़े:बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कंपकंपी
चंडीगढ़ और अमृतसर से उड़ान भरने वाली और यहां आने वाली उड़ानों का परिचालन भी कम दृश्यता के कारण प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 300 मीटर तक रह गई है।चंडीगढ़ में गुरुवार को इस मौसम की अब तक सबसे अधिक सर्दी रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
हरियाणा के अंबाला और करनाल कस्बे में गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 10.3 डिग्री और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.