जिस मां ने रोटी दी उसी के बेटे को उतारा मौत के घाट! जानिए क्यों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ में बढ़ा टकराव

पंजाब में गैंगवार ने हाल ही में नया और व्यक्तिगत रूप ले लिया है. चंडीगढ़ में पैरी की हत्या के बाद कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पैरी की हत्या पूरी तरह धोखे और विश्वासघात पर आधारित थी.

Published date india.com Published: December 2, 2025 9:38 AM IST
जिस मां ने रोटी दी उसी के बेटे को उतारा मौत के घाट! जानिए क्यों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ में बढ़ा टकराव

Lawrence Bishnoi Goldy Brar: चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या ने पंजाब में गैंगवार को एक नया मोड़ दे दिया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे दुबई में मारे गए अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ सीपा का बदला बताया था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर चौंकाने वाला आरोप लगाया है.

ऑडियो में गोल्डी बराड़ का दावा है कि पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने हाथ की रोटियां खिलाई थीं और उसे अपने बेटे का दोस्त समझा. जब लॉरेंस का कोई फोन नहीं उठाता था या कोई घर में नहीं रखता था, तब उसने कई रातें पैरी के घर में बिताई. गोल्डी ने कहा कि आज उसी लॉरेंस ने पैरी को मरवा दिया. पैरी उसे बचपन से जानता था और उसकी मां घर बुलाकर अपने बेटे की तरह रखती थी.

गोल्डी बराड़ ने क्या कहा?

गोल्डी ने ऑडियो में बताया, ‘आज लॉरेंस ने खुद पैरी को फोन किया, शादी की बधाई दी और कहा कि परिवार की पर्सनल बात करनी है. उसने पैरी से कहा कि किसी को मत बताना, एक भाई मिलेगा, उसके फोन से बात करूंगा. पैरी गया और उसे मार दिया गया.’ बराड़ ने लॉरेंस की दोस्ती और वफादारी को कलंकित बताया और चेतावनी दी, ‘अब तेरी उल्टी गिनती शुरू हो गई. जब हम मारेंगे तो केवल कसूरवार को मारेंगे.’

‘सीपा पुलिस का मुखबिर था’

ऑडियो में दुबई में मारे गए सीपा का भी जिक्र है. गोल्डी ने कहा कि सीपा पुलिस का मुखबिर था और समूह के नाम पर पैसे खाता था, इसलिए वो मारा गया. उसने चेतावनी दी कि लॉरेंस की गलतियां अब न केवल पकड़ी जाएंगी, बल्कि कार्रवाई की जाएगी. बराड़ ने कहा, ‘तेरी लड़कियां भारत में घूम रही हैं, उन्हें भी मार सकते थे, लेकिन हम नजायज नहीं मारते.’ ऑडियो पंजाबी में है और तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हालांकि, हम इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते.

कुछ दिन पहले हुई थी पैरी की शादी

पैरी की हत्या से पहले दुबई में सीपा की हत्या की गई थी. सीपा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और उसकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी. इसके बाद पंजाब में बिश्नोई गैंग ने पैरी की हत्या की. पैरी की शादी कुछ दिन पहले हुई थी. गोल्डी ने कहा, ‘पैरी ने कभी लॉरेंस के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, फिर भी उसे मारवा दिया गया.’

गैंगवार की पुरानी कहानी हुई जीवंत

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में पांच गोलियों ने गैंगवार की पुरानी कहानी को जीवंत कर दिया. अज्ञात हमलावरों ने पैरी को मौत के घाट उतारा. पैरी सेक्टर-33 का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई का कॉलेज फ्रेंड माना जाता था. डीएवी कॉलेज के दिनों से दोनों की दोस्ती रही. पैरी SOPU छात्र संगठन का पूर्व नेता भी रह चुका था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पैरी पर पंजाब और चंडीगढ़ में 12 मामले दर्ज थे, जिनमें रंगदारी, हथियार सप्लाई, हत्या और हत्या की साजिश शामिल हैं. जनवरी 2023 में उसे पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया था. वह डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या और सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का हिस्सा था. घटनास्थल पर गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. पुलिस ने पूरे सेक्टर में जांच शुरू कर दी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.