गुरदासपुर आतंकी हमला : पाकिस्तानी ही थे आतंकवादी, मिले पुख्ता सबूत

कल अल सुबह पंजाब और पाकिस्तान के बॉर्डर के पास के इलाके गुरुदासपुर में आतंकव

Published date india.com Published: July 28, 2015 11:27 AM IST
Punjab Terror attack | Gurdaspur attack | Pakistani Terrorists |  गुरदासपुर आतंकी हमला : पाकिस्तानी ही थे आतंकवादी, मिले पुख्ता सबूत

कल अल सुबह पंजाब और पाकिस्तान के बॉर्डर के पास के इलाके गुरुदासपुर में आतंकवादी हमला हुआ, जिसकी गूँज पूरे देश में सुनाई दी। इस ऑपरेशन को आर्मी और पंजाब पुलिसे के जवानो ने मिलकर पूरा किया, जिसे ख़त्म करने में उन्हें ११ घंटों का समय लग गया।  पर अंत में उन्हें आतंकवादियों पर फतह करने में सफलता मिली। कल ये जानकारी मिली थी कि ये आतंकवादी पाकिस्तानी फियादीन आतंकी थे, जो सीमा के रास्ते भारत में आए थे।

हाल ही में इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि ये आतंकी पकिस्तान से ही आए थे। खबर मिली है कि आतंकवादियों के पास मिले GPS डिवाइस की जांच करने पर पता चला कि ये दहशदगर्द  पाकिस्तान के शाकरगढ़ इलाके से हिंदुस्तान आए थे। इस जांच में आतंकियों की लोकेशन और मूवमेंट को ट्रैक करने पर पता चला कि ये आतंकी रविवार रात को पाकिस्तान के शाकरगढ़ के निकट गहरोत गांव में ही थे और पूर्व दिशा से रावी नदी को पार करने के बाद बामियाल गांव से भारत में दाखिल हुए थे। ये भी पढ़ें : पंजाब में मुठभेड़ खत्म, सभी आतंकवादी ढेर

इस खुलासे के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में फिर कड़वाहट आ गई है। अब देखना ये है कि इन सबूतों के आधार पर भारत सरकार पकिस्तान के खिलाफ कैसे कड़े कदम उठती है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.