Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली. सतपाल महाराज, प्रेम चंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा ने भी मंत्री पद के लिए शपथ ली.
Dehradun | Subodh Uniyal, Rekha Arya, Chandan Ram Das and Saurabh Bahuguna take oath as ministers in the Uttarakhand cabinet. pic.twitter.com/Zd0QoE4giX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 23, 2022
पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंचे. इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे.
पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री देहरादून में मंच पर मौजूद रहे.
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र सौरभ बहुगुणा ने उत्तराखंड के मंत्री के तौर पर शपथ ली
चंदन राम दास ने उत्तराखंड के मंत्री के तौर पर शपथ ली
रेखा आर्य ने उत्तराखंड की मंत्री के रूप में शपथ ली
सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के मंत्री के तौर पर देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली
धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के मंत्री के रूप में शपथ ली
गणेश जोशी ने उत्तराखंड के मंत्री के तौर पर शपथ ली
प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उत्तराखंड के मंत्री के तौर पर संस्कृत में शपथ ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.