भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान में हड़कंप, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा है. रेडिया पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है.

Published: February 26, 2019, 11:15 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा है. रेडिया पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बात करेगा. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया था.

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे. पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दीबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए. जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

ट्वीट में ये लिखा है
उन्होंने लिखा है, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया. भारतीय विमान लौट गए. भारत की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है. हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.