'MSP की कानूनी गारंटी किसानों का हक, सरकार पर बनाएंगे दबाव', मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Farmers Meeting: किसान नेताओं ने बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. किसानों ने 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है.

Published date india.com Published: July 24, 2024 4:40 PM IST
'MSP की कानूनी गारंटी किसानों का हक, सरकार पर बनाएंगे दबाव', मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Meet Farmers: किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी ने किसान नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी किसानों का हक है और यह सुनिश्चित करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटन इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल सरकार पर दबाव बनाएंगे.

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की बात कही थी. हमने आकलन किया है कि ये बिल्कुल किया जा सकता है. इस बारे में हमने किसान नेताओं के साथ बैठक की.’

‘एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए बनाएंगे दबाव’

उन्होंने कहा, ‘हमने तय किया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर, हम सरकार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए दबाव बनाएंगे.’ बाद में उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों का हक है. ‘इंडिया’ गठबंधन ये हक उनको दिला कर रहेगा.’

बैठक में ये नेता रहे शामिल

इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे.

इन राज्यों के किसानों ने की मुलाकात

इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के 12 किसान नेता शामिल थे. सूत्रों ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने-अपने राज्यों में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया.

किसानों ने मंगलवार को किया था ये ऐलान

एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को दो किसान संगठनों, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग करते हुए 1 और 15 अगस्त को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भाजपा का जलाएंगे पुतला

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च 31 अगस्त को 200 दिन पूरा कर लेगा और उन्होंने लोगों से पंजाब और हरियाणा सीमा पर खनौरी और शंभू पॉइंट पर पहुंचने की अपील की. संयुक्त बयान में कहा गया है कि किसान एक अगस्त को देश भर के जिला मुख्यालयों तक मार्च करेंगे और सत्तारूढ़ भाजपा का पुतला जलाएंगे.

15 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

15 अगस्त को किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम कानूनी एमएसपी गारंटी की मांग कर रहे हैं. सरकार का कहना है कि इससे अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ेगा, लेकिन हमने आर्थिक विशेषज्ञों से चर्चा की और उन्होंने कहा कि यह सच नहीं है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.