'राहुल गांधी और ओवैसी का नाम लॉरेंस बिश्नोई की...' ओडिया अभिनेता के विवादित पोस्ट से मचा बवाल- जानें पूरा मामला

विवाद बढ़ने के बाद हालांकि ओडिया अभिनेता बुद्धादित्य मोहंती (Buddhaditya Mohanty)ने अपना पोस्ट डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

Published date india.com Published: October 21, 2024 2:11 PM IST
'राहुल गांधी और ओवैसी का नाम लॉरेंस बिश्नोई की...' ओडिया अभिनेता के विवादित पोस्ट से मचा बवाल- जानें पूरा मामला

ओडिया फिल्म एक्टर बुद्धादित्य मोहंती (Buddhaditya Mohanty) के सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. फिल्म स्टार ने अपने विवादास्पद पोस्ट में लिखा था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘अगले टार्गेट’ राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी हो सकते हैं. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जर्मनी में गेस्टापो था… इजरायल के पास मोसाद है… यूएसए के पास CIA है… अब भारत में लॉरेंस बिश्नोई है… लिस्ट में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए.’ मोहंती की इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

NSUI ने की कार्रवाई की मांग

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान ने कैपिटल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और मोहंती के खिलाफ पोस्ट के लिए कार्रवाई की मांग की, जिसे अब हटा दिया गया है. प्रधान के हवाले से न्ययूज एजेंसी PTI ने कहा, ‘सोशल मीडिया पोस्ट में मोहंती ने कहा कि NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी होना चाहिए. हम अपने नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते.’ NSUI ने शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पेश किया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

ओडिया एक्टर ने मांगी माफी

कड़ी आलोचना के बाद मोहंती ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी भी तरह से राहुल गांधी को नीचा दिखाने का नहीं था. उन्होंने लिखा, ‘राहुल गांधीजी के बारे में मेरी आखिरी पोस्ट का उद्देश्य उन्हें निशाना बनाना, नुकसान पहुंचाना या किसी भी तरह से अपमानित करना नहीं था.. न ही उनके खिलाफ कुछ लिखना था.. अनजाने में अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.. तो मेरा यह इरादा नहीं था.. मैं अपनी ईमानदारी से माफी मांगता हूं.. सादर प्रणाम.’

हाल में हुई है बाबा सिद्दिकी की हत्या

यह घटना NCP नेता और तीन बार के विधायक बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. बाबा सिद्दिकी को मारने वाले तीनों हथियारबंद बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे. सिद्दीकी को तीन गोलियां लगीं और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई.

बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दिकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक ने दावा किया कि उन्होंने सिद्दीकी को डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित संबंधों और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ उसके करीबी व्यक्तिगत संबंधों के कारण निशाना बनाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.