'जिनके ज्यादा बच्चे हैं...', PM मोदी की इस टिप्पणी पर बुरी तरह भड़का विपक्ष- जानें किसने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जिनके ज्यादा बच्चे हैं...' वाले बयान पर सियास बवाल मच गया है. विपक्ष के तमाम नेताओं ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

Published date india.com Updated: April 22, 2024 1:09 PM IST
'जिनके ज्यादा बच्चे हैं...', PM मोदी की इस टिप्पणी पर बुरी तरह भड़का विपक्ष- जानें किसने क्या कहा

PM Modi Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जिनके पास ज्यादा बच्चे हैं’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है. विपक्ष के कई नेताओं ने मोदी पर मुसलमानों के अपमान का आरोप लगया है. पीएम मोदी का बयान कांग्रेस पर निशाने की तरह आया था. अब कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पीएम मोदी पर झूठ बोलने और हिंदू-मुसलमानों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया है. पार्टी ने प्रधानमंत्री के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उनके घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं है.

दरअसल, रविवार (21 अप्रैल) को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने धन पुनर्वितरण सर्वेक्षण वादे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो देश की संपत्ति ‘घुसपैठियों’ और ‘जिनके ज्यादा बच्चे हैं’ को वितरित कर देगी. पीएम के इसी बयान के बाद से विपक्ष उनपर हमलावर हो गया है.

क्या बोले राहुल गांधी?

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री विभिन्न मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. पहले चरण के मतदान में निराशा के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि वह डर के मारे अब जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाना चाहते हैं. कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी घोषणापत्र’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं. देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोजगार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा.

‘जहरीली भाषा बोलते हैं मोदी’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर ‘जहरीली भाषा’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि आखिरी बार 2011 में हुई जनगणना 2021 में क्यों नहीं की गई. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री दुनिया के बारे में ज़हरीली भाषा में बोलते हैं. उन्हें एक सरल प्रश्न का भी उत्तर देना चाहिए 1951 से हर दस साल में जनगणना की जाती है. इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी का वास्तविक डेटा सामने आता है. 2021 से अब तक जनगणना क्यों नहीं की गई.’

PM मोदी पर भड़के ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर वोट पाने के लिए मुसलमानों को दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि समुदाय को डराया जा रहा है “जबकि उनके धन का इस्तेमाल दूसरों को समृद्ध करने के लिए किया जा रहा है”. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी ने मुसलमानों को घुसपैठिया और कई बच्चों वाले लोग कहा. 2002 से आज तक, एकमात्र ‘मोदी गारंटी’ मुसलमानों को गाली देना और वोट प्राप्त करना रही है. अगर कोई देश की संपत्ति के बारे में बात कर रहा है, तो उसे पता होना चाहिए मोदी के शासन में, भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार उनके अमीर दोस्तों का हो गया है.’

क्या बोले कपिल सिब्बल?

वहीं, पूर्व कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं कि आपने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? आपको आलोचना करनी चाहिए थी और नोटिस भेजकर बयान न दोहराने के लिए कहना चाहिए था और दंड संहिता की धारा 153ए के तहत कार्रवाई करनी चाहिए थी. यह भी अच्छा नहीं है. मोदी के बयान से साफ होता है कि चुनाव का पहला चरण उनके पक्ष में नहीं जा रहा था. इससे लोगों को निराशा होगी. इसमें अल्पसंख्यकों को बाहरी बताया गया. ये कैसी राजनीति है?’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.