नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय चाहता है कि वह नीरव मोदी द्वारा करोड़ रूपये की ‘लूट-खसोट’ और ‘राफेल घोटाले’ पर अपने विचार रखें.
राहुल ने एक ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री के 14 फरवरी के एक ट्वीट को भी इसके साथ टैग किया है जिसमें उन्होंने अपने 25 फरवरी के अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किये थे.
Modi Ji, last month you ignored my suggestions for your Mann Ki Baat monologue.
Why ask for ideas when in your heart you know what every Indian wants to hear you speak about?
1. Nirav Modi’s 22,000 Cr. Loot & Scoot
2. The 58,000 Cr. RAFALE scam.
I look forward to your sermon. pic.twitter.com/jp0AnLePtU
— Office of RG (@OfficeOfRG) February 21, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदीजी, आपने पिछले माह मन की बात ‘एकालाप’ में मेरे सुझाव की अनेदखी कर दी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप विचारों की बात क्यों कर रहे हैं जबकि आप दिल से यह बात जानते हैं कि प्रत्येक भारतीय आपसे क्या सुनना चाहता है…1. नीरव मोदी की 22,000 करोड़ रूपये की लूट एवं खसोट. 2. 58,000 करोड़ रूपये का राफेल घोटाला।’’ राहुल ने कहा, ‘‘मैं आपके ‘प्रवचन’ सुनने को बेताब हूं.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.