
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) के बसपा सांसद दानिश अली (BSP MP Danish Ali) को लेकर संसद में दिये बयान पर बवाल मचा हुआ है. बिधूड़ी के बयान पर मचे सिसायी घमासान के बीच राहुल गांधी शुक्रवार शाम BSP सांसद के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और एकजुटता दिखाई. मुलाकात के बाद पत्रकारों ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया तो राहुल गांधी ने कहा, ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान.’ मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. राहुल गांधी शुक्रवार शाम दानिश अली के आवास पर पहुंचे और उन्हें गले लगाया. उनके साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे.
#WATCH दिल्ली: बीएसपी सांसद दानिश अली से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' pic.twitter.com/DRlpnGGkFs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2023
मुलाकात के बाद दानिश अली ने कहा कि राहुल जी कल सदन में नहीं थे. वह सिर्फ मेरा हौसला बुलंद करने के लिए यहां आए थे, कि अपने आप को अकेला नहीं समझिये. इस देश का हर वह व्यक्ति जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है वह आपके साथ खड़ा है. उन्होंने इतना ही कहा कि इसे दिल पर मत लीजिए. अपनी सेहत का खयाल रखिये.
#WATCH | Delhi: After meeting Congress MP Rahul Gandhi, BSP MP Danish Ali says, "He came here to keep my morale high and to extend his support… He said that I am not alone and everyone who is standing with democracy is standing with me…" pic.twitter.com/ehWHWv9oGT
— ANI (@ANI) September 22, 2023
कांग्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘कल भरी संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली जी का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे. उस समय भाजपा के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे. रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी हरकत सदन की गरिमा पर कलंक है. कांग्रेस देश भर के साथ लोकतंत्र के मंदिर में नफरत और घृणा की ऐसी मानसिकता के सख्त खिलाफ है.’
BSP सांसद दानिश अली जी से मिलने उनके निवास पर पहुंचे @RahulGandhi जी।
कल भरी संसद में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली जी का अपमान किया था, उन्हें बेहद अमर्यादित और असंसदीय अपशब्द कहे थे। और भाजपा के दो पूर्व मंत्री भद्दे ढंग से हंसते रहे।
रमेश बिधूड़ी की यह शर्मनाक और ओछी… pic.twitter.com/uQ7DXkUujT
— Congress (@INCIndia) September 22, 2023
बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि अगर लोकसभा के भीतर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के लिए रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वह भारी मन से सदन की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि संसद के भीतर उनके खिलाफ ‘हेट स्पीच’ (नफरती बयान) की गई है. उन्होंने कहा, ‘जब एक संसद सदस्य के साथ संसद के भीतर ऐसा हो सकता है, तो एक आम नागरिक और एक मुसलमान के साथ क्या हो रहा होगा.’ अली ने कहा, ‘अब तक हेट स्पीच सड़क पर होती थी, लेकिन अब संसद के भीतर हो रही है. मैं रात भर सो नहीं पाया.’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बिधूड़ी को चेतावनी दिए जाने के सवाल पर बसपा सांसद ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष इस पर कार्रवाई करेंगे. अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो भारी मन से इस सदन की सदस्यता छोड़ने पर विचार कर सकता हूं, क्योंकि इस सदन में हेट स्पीच सुनने के लिए नहीं आया हूं.’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या इस तरह की भाषा आरएसएस की शाखा में सिखाई जाती है? क्या मोदी जी के नए भारत की प्रयोगशाला में यह सब सिखाया जाता है?’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.