राहुल गांधी के 'आपातकाल' बयान पर मचा बवाल, लाइव डिबेट में कांग्रेस नेता से भिड़े BJP नेता, कह डाली ये बड़ी बात

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:June 5, 2026 10:35 PM IST

Debate Story: राहुल गांधी के बयान को लेकर एक प्राइवेट न्यूज चैनल के टीवी डिबेट में BJP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास की ओर देखना चाहिए.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपातकाल जैसी स्थिति लागू करने की कोशिश कर सकते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. राहुल गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा पलटवार किया है. इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रमाण बताया है.

Advertising
Advertising

राहुल गांधी के बयान को लेकर एक प्राइवेट न्यूज चैनल के टीवी डिबेट में BJP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास की ओर देखना चाहिए. त्रिवेदी ने कहा कि भारत में वास्तविक आपातकाल किसने लगाया था, यह देश की जनता अच्छी तरह जानती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतंत्र की बात तो करती है, लेकिन उसके इतिहास में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचलने के उदाहरण दर्ज हैं.

राहुल गांधी की इस भविष्यवाणी पर सियासी संग्राम; अभय दुबे ने मोदी सरकार को घेरा, सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार

सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा?

  • सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार जनता के जनादेश से सत्ता में आए हैं. उनकी सरकार संविधान के दायरे में काम कर रही है. ऐसे में आपातकाल जैसी आशंकाएं व्यक्त करना केवल राजनीतिक बयानबाजी है.
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी हार के बाद जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर पा रही है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.
  • BJP नेता ने राहुल गांधी के इस दावे पर भी सवाल उठाए कि एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.BJP का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) स्थिर सरकार चला रहा है.

अनिल विज बोले-देश राहुल को सीरियसली नहीं लेता

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब देश की जनता उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेती. विज ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों में निरंतरता नहीं होती है. वे अक्सर अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें करते हैं. बार-बार चुनावी पराजय के कारण राहुल गांधी राजनीतिक निराशा का शिकार हो गए हैं. इसी वजह से वे इस प्रकार के बयान दे रहे हैं.अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों का जवाब देना भी आवश्यक नहीं रह गया है, क्योंकि जनता स्वयं उनके दावों और आरोपों का मूल्यांकन कर रही है.

राहुल गांधी के 'गद्दार' बयान पर भड़की BJP, राधिका खेड़ा ने खोली कांग्रेस की पोल, अनिल यादव का भी पलटवार

राहुल गांधी वंशवादी व्यक्ति- प्रदीप भंडारी

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. भंडारी ने कहा,"राहुल गांधी एक वंशवादी व्यक्ति हैं और सत्ता से दूर नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने भारत के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है. जॉर्ज सोरोस के इशारे पर राहुल गांधी भारत के भीतर अराजकता और लोकतांत्रिक कमी पैदा करना चाहते हैं." उन्‍होंने कहा कि आज यह साबित हो चुका है कि 99 चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी सीखे नहीं है कि देश की जनता के मन में उनकी मानसिकता और छवि राष्‍ट्र विरोधी नेता के रूप में है. वह बार-बार ऐसे बयान देकर यही स्‍पष्‍ट करते हैं कि वह देश विरोधी नेता हैं.

डिबेट में कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सही आंकलन किया है कि 'आर्थिक सुनामी आएगी.' प्रमोद तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी ने आर्थिक मोर्चे को लेकर जो कुछ कहा है वह स्थिति देश में दिखाई दे रही है.

राहुल गांधी के बयान और उस पर BJP की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर देश की राजनीति में आपातकाल की बहस को जिंदा कर दिया है. कांग्रेस जहां इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बता रही है, वहीं BJP इसे राजनीतिक हताशा और जनादेश का अपमान करार दे रही है.

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत की सांस, जानें क्या है ये मामला- क्या थी राहुल-सोनिया की कोर्ट से अपील

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें