Rahul Gandhi meeting with PM Modi: संसद के प्रधानमंत्री कक्ष में लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. यह मुलाकात करीब दो घंटे तक हुई. इस बैठक में सेंट्रल इंफार्मेशन कमीशन यानी सीआईसी में उच्च पदों पर नियुक्तियों पर चर्चा हुई है.
ये नियुक्तियां भी होनी हैं
सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) में चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर, 8 इन्फॉर्मेशन कमिश्नर और विजिलेंस कमिश्नर का सिलेक्शन भी होना है. रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने इन नियुक्तियों पर सहमति नहीं जताई है. साथ ही आधिकारिक तौर पर डिसेंट नोट भी दर्ज कराया है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल गांधी की पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच हुई यह अब तक सबसे बड़ी है. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें जिन अधिकारियों की नियुक्ति होनी है उनके नाम उन्हें काफी देर से मिलते हैं. उनके पास उन अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं होता है.
राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल क्यों: प्रियंका गांधी
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित जर्मनी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना आधा कामकाजी समय विदेश में बिताते हैं तो फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के साथ ही जर्मन सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे.
Add India.com as a Preferred Source
क्या कहा था भाजपा ने
इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘एक बार फिर विदेश नायक वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं. विदेश दौरे पर जा रहे हैं. संसद 19 दिसंबर तक चलेगी, लेकिन खबरों के मुताबिक राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने ‘एलओपी’ यानी ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.