'मेरे खिलाफ 36 केस, ममता पर एक्शन क्यों नहीं?...', बंगाल में गरजे राहुल गांधी, BJP के साथ TMC को भी लपेटा

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:April 25, 2026 10:33 PM IST

राहुल गांधी ने बंगाल रैली में ममता बनर्जी और भाजपा पर बड़ा हमला बोला. कांग्रेस नेता ने अपने ऊपर चल रहे केस का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर जैसे गंभीर मुद्दे उठाए.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इसी बीच, राहुल गांधी ने कोलकाता में रैली करते हुए बड़ा बयान दिया. जिससे राज्य की सियासत और तेज कर दिया. उन्होंने खुलकर बंगाल सीएम ममता बनर्जी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि उनके ऊपर दर्जनों केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन ममता बनर्जी पर कोई कार्रवाई नहीं होती.

Advertising
Advertising

मुझ पर केस, तो ममता पर क्यों नहीं?

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. लेकिन बंगाल में TMC नेताओं पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जाती. राहुल का कहना था कि अगर कानून सबके लिए बराबर है, तो फिर ममता बनर्जी और उनके नेताओं के खिलाफ जांच क्यों नहीं हो रही. इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है.

खुद का उदाहरण देकर किया हमला

राहुल ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस समय बेल पर हैं और उनके खिलाफ कई केस चल रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनका सरकारी घर छीन लिया गया, लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. राहुल ने यह भी कहा कि उनके साथ जो कार्रवाई हुई, वैसी कार्रवाई ममता बनर्जी के खिलाफ क्यों नहीं होती. इस बयान के जरिए राहुल ने केंद्र सरकार के साथ टीएमसी को भी घेरा.

TMC पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस नेता ने अपनी रैली में टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार आम बात बन चुका है. राहुल ने शारदा और रोज वैली जैसे चिटफंड घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों लोगों का पैसा फंसा हुआ है. उनका दावा था कि इन मामलों में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि आम जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में गुंडा टैक्स जैसी चीजें चल रही हैं, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं.

BJP-टीएमसी पर मिलीभगत का आरोप

अपने भाषण के आखिर में राहुल ने भाजपा और टीएमसी पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया. उनका कहना था कि भाजपा असल में टीएमसी से नहीं, बल्कि कांग्रेस से लड़ रही है, इसलिए ममता बनर्जी पर सख्त कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि असली मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है और यही वजह है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें