कहा जाता है एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है. मंगलवार को भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसी ही एक तस्वीर ने जगह बना ली जो दो राजनेताओं के संबंधों की कहानी विस्तार से बयां कर रही है और युग-युगांतर तक करती रहेगी. मौका था देश के मंगलवार को पहले गृहमंत्री वल्लभाई पटेल की जयंती का. देश के तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए संसद भवन आए हुए थे. यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने से गुजरे, तो फोटोग्राफर्स को एक फोटो अपोर्च्युनिटी मिल गई.
दो दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई इस फोटो में राहुल गांधी पीएम मोदी की तरफ तिरछी नजरों से देख रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी कहीं और ही देखते नजर आ रहे हैं. मानो वे उन्हें कोई तवज्जो ही नहीं देना चाहते. इस फोटो में दोनों नेताओं के हाव भाव को लेकर चर्चा का माहौल गर्म हो गया है.इस तस्वीर में उनके अलावा राजनाथ सिंह भी हैं. उनके चहरे पर हल्की मुस्कान है. पीछे की तरफ सुमित्रा महाजन भी खड़ी हैं लेकिन वे राहुल के कारण छिप गईं हैं.
आगामी दिनों में देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इनमें चुनावी रैलियों के दौरान दोनों ही नेता एक दूसरे को लेकर जमकर हमलावर दिख रहे हैं. ऐसे में इस फोटो को भी उसी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि राहुल तो पीएम मोदी के सामने तनकर खड़े हैं लेकिन वे ही नजरें चुरा रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.