राहुल ने जंतर मंतर पर कहा कि सरकार का एक्साइज ड्यूटी का प्रस्ताव छोटे आभूषण व्यापारियों को खत्म करने वाला है। राहुल ने कहा है की मैं सिर्फ यहां भाषण देने के लिए नहीं बल्कि इस विरोध में ज्वैलर्स साथ देने के लिए आया हूं। राहुल ने यह भी कहा की एक्साइज ड्यूटी ज्वैलर्स पर उनका खून करने की कोशिश जैसा है। राहुल ने ज्वैलर्स का साथ देते हुए कहा की मैं आपके दर्द को महसूस कर सकता हूं। मैं आपके साथ खड़ा हूं। यह आपकी लड़ाई नहीं है। यह हमारी भी लड़ाई है। मैं और कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।”
पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा की यह सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाएगी, न कि देश के आम आदमी को। उन्होंने ने कहा की “मेक इन इंडिया का विचार छोटे व्यापारियों को उत्पाद शुल्क लगाकर कुचलना है। यह उत्पाद शुल्क नहीं है, बल्कि यह छोटे व्यापारियों को कुचलने की कोशिश है। यह भी पढ़ें: कोलकाता हादसा : घटनास्थल पर पहुंचे राहुल, पीड़ितों से मिले
दरअसल मोदी सरकार ने बजट में चांदी को छोड़कर अन्य आभूषणों पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद से ही ज्वैलर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पिछले एक महीने से चल रही है। इसके साथ ही अगर किसी ने दो लाख से अधिक के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर पैन कार्ड को जरुरी कर दिया गया है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है आप 2 लाख से अधिक के आभूषणों का खरीद सकते हैं और ना ही बेच सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.