राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, बीजेपी ने बताया 2019 का गठजोड़

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर ये मुलाकात होगी.

Published date india.com Updated: July 11, 2018 4:11 PM IST
राहुल गांधी की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, बीजेपी ने बताया 2019 का गठजोड़
राहुल गांधी. फाइल फोटो.

नई दिल्ली। 2019 आम चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मी का दौर जारी है. पार्टियां नई नई रणनीति बनाने में जुटी है और नेताओं के मेल मुलाकातों का सिलसिला तेज हो चला है. इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर रहे हैं. ये मुलाकात आज शाम 5 बजे होनी है. कांग्रेस का लक्ष्य है कि 2019 चुनाव के मद्देनजर सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की जाए. हालांकि, बीजेपी ने इसे कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति करार दिया है.

राहुल के आवास पर मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर ये मुलाकात होगी. राहुल से मुलाकात करने वाले प्रबुद्ध लोगों में गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेत्री शबाना आजमी, शिक्षाविद जोया हसन, सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी, योजना आयोग के पूर्व सदस्य सईदा हमीद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के ओएसडी रहे सईद जाफर महमूद जैसे नाम शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राहुल गांधी ने ये क्या कह डाला, शिकंजी बेचने वाले ने बनाया कोका-कोला

सूत्रों के मुताबिक, करीब 15-18 मुस्लिम बुद्धिजीवी राहुल गांधी से उनके आवास पर शाम 5 बजे मिलेंगे. माना जा रहा है कि इसी तर्ज पर और भी बैठकों का सिलसिला आगे बढ़ेगा. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी धार्मिक या रुढ़िवादी मुस्लिमों से नहीं मिलेंगे. वह सिर्फ प्रोग्रेसिव और आधुनिक सोच वाले मुस्लिम बुद्धिजीवियों से ही मुलाकात करेंगे.

मुस्लिमों की मुश्किलों पर चर्चा

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन नदीम जावेद ने कहा कि राहुल गांधी इससे पहले भी विभिन्न समुदाय के विभिन्न लोगों से मिल चुके हैं और उनका मानना है कि बुद्धिजीवियों से संवाद करने से अच्छा परिणाम ही सामने आता है. मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ राहुल गांधी की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि मौजूदा नरेंद्र मोदी वाली एनडीए सरकार में मुस्लिम समुदाय को किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बीजेपी के निशाने पर राहुल

वहीं, बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बीजेपी ने पूछा है कि राहुल बताएं कि वह मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ सीक्रेट मीटिंग क्यों कर रहे हैं? बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी की ये मीटिंग पूरी तरह राजनीतिक है लेकिन इसे गुप्त क्यों रखा जा रहा है? बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 चुनाव को देखते हुए मुस्लिमों के साथ गुप्त समझौता कर रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.