G-20 Summit के बीच आज से यूरोपीय देशों की यात्रा पर जा रहे Rahul Gandhi

Rahul Gandhi News: दिल्ली में जब जी-20 समिट होने जा रहा है तब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यूरोप की यात्रा पर जा रहे हैं. राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान कहां-कहां जाएंगे आइए जानते हैं.

Written by: Gargi Santosh
Updated: September 6, 2023, 6:36 AM IST

नई दिल्ली: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023 Delhi) का आयोजन होने जा रहा है. इस दौकान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष राजधानी में मौजूद होंगे और जी-20 बैठक में हिस्सा ले रहे होंगे. एक तरफ जहां दिल्ली में जी-20 की बैठक की तैयारियां चल रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूरोप (Rahul Gandhi Visit To Europe) का दौरा कर रहे हैं. ऐसे में यह विषय भी खूब चर्चा में है.

मिली जानकारी के अनुसार, 8 से 10 सितंबर के बीच राहुल यूरोप की पर जा रहे हैं. यहां पर राहुल गांधी बेल्जियम में यूरोपियन कमीशन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा पेरिस में यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही ओस्लो में भी वह भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकते हैं. राहुल गांधी का ये यूरोप दौरा उस दौरान होगा जब दो दर्जन से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में होंगे और कई मसलों पर मंथन चल रहा होगा.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल पांच दिनों के लिए यूरोप जा रहे हैं. 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपियन यूनियन के सदस्यों की मीटिंग होनी है, जिसमें राहुल गांधी हिस्सा लेंगे. इसके बाद 8 सितंबर को राहुल फ्रांस में रहंगे जहां वह यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेंगे. 9 सितंबर को पेरिस में राहुल लेबर यूनियन ऑफ फ्रांस की मीटिंग में शामिल होंगे. इसके बाद 10 सितंबर को राहुल नॉर्वे पहुंचेगे और यहां वह 11 सितंबर को भारतीय समाज के लोगों के साथ बात करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर

मालूम हो 8-10 सितंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में दुनियाभर के दिग्गज नेता जी-20 बैठक के लिए इकट्ठा होंगे. इसमें अमेरिका, कनाडा, चीन, तुर्की, यूके समेत करीब 29 देशों के राष्ट्र प्रमुख दिल्ली आएंगे. इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक हर कोई इस पर फोकस कर रहा है. जी-20 को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है. राष्ट्रप्रमुखों के एयरपोर्ट से लेकर होटल आने तक हर जगह पुख्ता तैयारी की गई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.