राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जिससे भड़क उठीं मायावती, कांग्रेस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Rahul Gandhi Vs Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर हमला बोला है.

Published date india.com Published: February 20, 2025 10:47 PM IST
Rahul Gandhi Vs Mayawati
Rahul Gandhi Vs Mayawati

राहुल गांधी हाल ही में रायबरेली दौरे पर थे, जहां उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले INDIA ब्लॉक ने मायावती को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बसपा प्रमुख ने इसे ठुकरा दिया. अब मायावती ने राहुल के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जोरदार हमला बोला है. 

अपने रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी दलित छात्रों से बातचीत कर रहे थे, जहां एक छात्र ने कांशीराम और मायावती की तारीफ की. इस पर राहुल ने कहा, ‘मायावती ठीक से चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं? हमने उनसे साथ आने को कहा था, लेकिन वह नहीं आईं. अगर तीनों (कांग्रेस, सपा, बसपा) साथ आते, तो बीजेपी हार जाती.’ यह पहला मौका था जब राहुल गांधी ने खुले मंच से मायावती को गठबंधन का प्रस्ताव देने की बात को स्वीकार किया. उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

मायवती ने किया पटलवार 

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए मायवती ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया है. मायावती ने कांग्रेस पर जातिवाद और दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस मजबूत है, वहां वह बसपा और उसके समर्थकों के प्रति जातिवादी और भेदभावपूर्ण रवैया अपनाती है. लेकिन यूपी जैसे राज्यों में, जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां गठबंधन की बात करना उसके दोहरे चरित्र को नहीं दर्शाता तो और क्या है? 

मायवती का एक्स पोस्ट

मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर पलटवार करते हुए कहती है कि “कांग्रेस व भाजपा आदि का चाल, चरित्र, चेहरा हमेशा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर, उनकी अनुयायी बीएसपी व उसके नेतृत्व, उनके दलित-बहुजन अनुयाइयों एवं आरक्षण आदि का घोर विरोधी रहा है.” बसपा प्रमुख ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट की हैं. 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.