मिशन 2024! अब 'भारत न्याय यात्रा' पर निकलेंगे राहुल गांधी, इस बार पैदल नहीं बस से होगा सफर, तय होगी 6,200 KM की दूरी

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब 14 जनवरी से राहुल गांधी निकलेंगे भारत न्याय यात्रा पर, मणिपुर से मुम्बई तक निकलेगी भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी.

Written by: Shivani sharma Edited by: Shivani sharma
Updated: December 27, 2023, 2:32 PM IST

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ शुरू करने के लिए तैयार हैं. ये यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, असम, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र को कवर करेगी.

इस यात्रा का लक्ष्य 14 राज्यों के 6,000 किलोमीटर से ज्यादा के 85 जिलों को छूना है. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे 14 जनवरी को मणिपुर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस कल है और रैली का शंखनाद होगा. सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे.

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने की घोषणा

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता जयराम रमेश ने 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत न्याय यात्रा की घोषणा कर दी है. उन्होंने बुधवार (27 दिसंबर) को कहा कि यह यात्रा 14 राज्यों तक फैली हुई है और 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. मुख्य रूप से बस यात्रा के दौरान, रुक-रुक कर चलने वाले खंड भी होंगे, जिनमें पैदल मार्च भी शामिल होगा. यात्रा मणिपुर में प्रतीकात्मक ध्वजारोहण के साथ शुरू होगी. रमेश ने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा आर्थिक और सामाजिक न्याय को समर्पित है.

14 राज्यों से होकर गुजरेगी, भारत न्याय यात्रा

वेणुगोपाल के अनुसार, यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी. यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. भारत न्‍याय यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी.

मणिपुर से शुरुआत करने का संभावित मकसद?

मणिपुर से यात्रा की शुरुआत को कांग्रेस का सियासी निशाना भी माना जा रहा है बता दें कि इसी साल मई महीने में हिंसक घटनाओं और जातीय टकराव के कारण मणिपुर लगातार सुर्खियों में रहा है. संवेदनशील हालात को देखते हुए खुद गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर दौरा करना पड़ा. कूकी और मैतेई समुदाय के टकराव और हिंसा के दौरान ‘महिलाओं की नग्न परेड’ जैसी शर्मसार करने वाली घटनाएं भी सामने आई थीं. इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ था.

भारत जोड़ो यात्रा चुनावी जीत में तब्दील नहीं हो सकी

राहुल गांधी की आखिरी यात्रा भारत जोड़ो यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला, लेकिन यह बड़ी चुनावी जीत में तब्दील नहीं हो सकी, अखिल भारतीय पदयात्रा के बाद से कांग्रेस केवल कर्नाटक और तेलंगाना में ही जीत पाई. कांग्रेस नेता की नवीनतम यात्रा 2024 में महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों से पहले हो रही है और तारीखों के अनुसार, यह 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर अभिषेक के दौरान राहुल गांधी को अयोध्या से दूर रखेगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.