7th pay Commission Latest Update: देश भर के लाखों रेलकर्मियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. रेलवे बोर्ड ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं. यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी. रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों के लिए DA और रेल पेंशनभोगियों के लिए DR को 1 जनवरी, 2026 से मूल वेतन/पेंशन के 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है. CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ये आदेश रेलवे बोर्ड की अलग-अलग अधिसूचनाओं के माध्यम से जारी किए गए हैं.
रेलवे बोर्ड का यह कदम पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल की तरफ से लिए गए उस फैसले के बाद आया है, जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी, ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके. पेंशनभोगियों से संबंधित रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, संशोधित DR दर उन रेल पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और अन्य पात्र लाभार्थियों पर लागू होगी जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में आते हैं.
DA और DR में संशोधन आमतौर पर साल में 2 बार किए जाते हैं (जो 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी होते हैं) और ये अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बदलावों तथा स्वीकृत वेतन आयोग के फॉर्मूले के तहत की गई सिफारिशों पर आधारित होते हैं.
इस नये संशोधन का असर पूरे देश में लाखों रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर पड़ेगा, क्योंकि भारतीय रेल भारत में सबसे बड़े सरकारी नियोक्ताओं में से एक है. पेंशनभोगियों से संबंधित रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, संशोधित DR दर उन रेल पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और अन्य पात्र लाभार्थियों पर लागू होगी जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के दायरे में आते हैं. बता दें कि रेलवे देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है और इस फैसले से करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.