By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Railways Returned 1885 Crore Rupees To Passengers Trains Tickets Were Canceled Due To Corona Virus
रेलवे ने यात्रियों को लौटाए 1885 करोड़ रुपए, कोरोना के चलते रद्द किए गए थे ट्रेनों के टिकट
कोरोना महामारी के दौरान कैंसिल किए गए टिकटों के एवज में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये लौटा दिया है.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान कैंसिल किए गए टिकटों के एवज में उत्तर रेलवे ने यात्रियों को 1885 करोड़ रुपये लौटा दिया है. इन ट्रेनों को भारतीय रेल ने देश भर में कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए रद्द की थी. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इन टिकटों की बुकिंग 21 मार्च से 31 मई के बीच ऑनलाइन की गई थी.
इस दौरान यात्रियों को पृरी रकम लौटाई गई है. उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे ने यह रकम उन एकाउंट्स में लौटा दिया है, जिस एकाउंट्स के जरिए टिकट खरीदे गए थे. इसके साथ ही रेलवे ने यह भी दावा किया है कि सभी रकम को तय समय सीमा के भीतर लौटाया गया है.
गौरतलब है कि रेलवे ने देश भर में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था. इस दौरान भारी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया गया, जिसकी वजह से रेलवे को यात्रियों को उनके रकम वापस लौटाने में युद्धस्तर पर काम करना पड़ा.
Also Read:
-
ट्रेन टिकट कंफर्म होने पर भी महिला को 2560 रुपये भरना पड़ा फाइन, जानें TTE ने किन नियमों के अनदेखी के चलते लगाया जुर्माना
-
दिल्ली-UP के लोगों को बड़ी सौगात! अब इस रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें ट्रेन की टाइमिंग और किराया
-
दिल्ली-UP के लोगों को बड़ी सौगात! अब इस रूट पर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें ट्रेन की टाइमिंग और किराया
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें