Indian Railways Rules: भारतीय रेल से करोड़ों लोग रोजाना यात्रा करते हैं. रेलवे ने यात्रियों के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं. ट्रेन में क्या लेकर सफर कर सकते हैं और क्या नहीं इसे लेकर रेलवे के रुल्स स्पष्ट हैं. पैसेंजर की सेफ्टी और आराम को ध्यान में रखते हुए रेलवे डिपार्टमेंट शराब को लेकर भी कुछ सख्त नियम लागू करता है. ऐसे में बहुत सारे लोग ये जानना चाहते हैं कि ट्रेन में शराब ले जाया जा सकता है या नहीं? चलिए अब जानते हैं इस सवाल का जवाब.
क्या आप ट्रेन में शराब ले जा सकते हैं?
हां…इस सवाल का जवाब हां में हैं. इंडियन रेलवे एक्ट – 1989 के मुताबिक, ट्रेनों में शराब ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं है. लेकिन यह राज्य के कानूनों पर भी निर्भर करता है. जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं लागू है वहां आप यात्रा करते समय ट्रेन में सीमित मात्रा में शराब ले जा सकते हैं. हालांकि ये जानना जरूरी है कि ट्रेन में शराब पीना सख्त मना है. यहां तक कि आप प्लेटफॉर्म पर भी शराब नहीं पी सकते.
देश के कुछ राज्यों में शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है. आप गुजरात, बिहार, नागालैंड या लक्षद्वीप जाने वाली या वहां से गुजरने वाली ट्रेन में शराब लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं. ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर राज्यों के एक्साइज कानूनों के मुताबिक कार्रवाई की जा सकती है.
रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप पर्सनल इस्तेमाल के लिए सीमित मात्रा में ही शराब ले जा सकते हैं. यात्रा करते हुए एक पैसेंजर 2 लीटर तक शराब ले जा सकता है. ध्यान रहे कि बोतल पूरी तरह से सील होनी चाहिए. खुली बोतल ले जाना मना है. आप खाली बोतलें भी नहीं ले जा सकते. इन नियमों के उल्लंघन पर आप मुश्किल में भी फंस सकते हैं.
ट्रेन में सफ़र करते समय शराब पीना गैर-कानूनी है. ऐसा करने से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है और सुरक्षा की दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर रेलवे पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. आपको जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है. रेलवे के नियम तोड़ने पर 6 महीने तक की जेल और 500 रुपये से लेकर 1000 तक जुर्माना लग सकता है. आपको जेल और जु्र्माना दोनों हो सकते हैं.
न सिर्फ यात्रियों के लिए बल्कि ट्रेन स्टाफ पर भी ये नियम लागू है कि ड्यूटी के दौरान न तो शराब का सेवन करना है न ही किसी प्रकार का नशा करना है. नशे की हालत में पकड़े जाने पर या नशा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.