11 to 13 May ka Mausam: भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. एक ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) के कारण आने वाले दिनों में कई राज्यों में आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है. राहत की बात ये है कि भारत की तरफ बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा शक्तिशाली नहीं है और इससे भारी बर्फबारी या मैदानी इलाकों में भीषण बारिश का खतरा नहीं है.
11 मई से 13 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है. गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.
स्वतंत्र मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि भारत की तरफ बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ एक कमजोर सिस्टम है. इसके बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों से बचें क्योंकि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
A feeble Western Disturbance is approaching northwest India, as visible in satellite imagery. It is nowhere close to being a massive WD, as claimed by a few, and unnecessary hype is being created around it.
The feeble WD will interact with easterlies and trigger isolated to… pic.twitter.com/x8gQRHu228
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) May 10, 2026
जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा, यह पूर्वी हवाओं (जो पूरब से बहकर आती हैं) के साथ मिलकर असर डालेगा. इस मेल की वजह से पूरे इलाके में मौसम में कुछ हलचल देखने को मिलेगी.
संभावना है कि मौसम खराब होने की घटना शाम को सूर्यास्त के बाद होगी. इसलिए अगर सूरज डूबने के बाद अचानक आसमान में अंधेरा छा जाए तो घबराएं नहीं. तेज आंधी चलने के दौरान बाहर जाने या खुले में रहने से बचें.
इस बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी अपडेट दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 10 मई से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं-कहीं छिटपुट रूप से गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली कड़कने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने भी कहा है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. यह मौसम में होने वाला सामान्य बदलाव है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. IMD ने 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना भी जताई है. 9 मई से 15 मई तक पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. श्चिमी मध्य प्रदेश में 12 और 13 मई को लू चल सकती है. दक्षिण भारत में, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले सात दिनों के दौरान आंधी-तूफान की संभावना है और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.