Rain Alert In Delhi And Other States Schools Closed In Tripura Know Imd Latest Weather Forecast
Weather Today: त्रिपुरा में बारिश के कहर के बाद स्कूल बंद, IMD ने 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: त्रिपुरा में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाढ़ जैसी स्थिति के कारण अधिकारियों ने 22 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है. IMD ने 5 राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Weather Update Today: त्रिपुरा में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के बाद राज्य में भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है. इसी को लेकर अधिकारियों ने सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है. सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी, प्रबंधित स्कूल, टीटीएएडीसी के तहत स्कूल, मदरसे और अन्य शैक्षणिक संस्थान 22 अगस्त को बंद रहेंगे.
प्रशासन ने कहा कि राज्य में भारी बारिश/बाढ़/भूस्खलन आदि जैसी वर्तमान मौसम की स्थिति के कारण, यह निर्णय लिया गया है कि राज्य भर में सभी स्कूल जैसे सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी तौर पर प्रबंधित स्कूल, टीटीएएडीसी के तहत स्कूल, मदरसे आदि 21 और 22 अगस्त को बंद रहेंगे.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 28 अगस्त तक मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में अलग-अलग जगहों के लिए बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं, छत्तीसगढ़ में 25 अगस्त तक; और महाराष्ट्र में 24 से 27 अगस्त के बीच बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा आईएमडी ने 23 अगस्त तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की है. झारखंड और ओडिशा में 25 अगस्त तक, बिहार में 24 अगस्त तक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26 अगस्त तक बारिश का अनुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.