बारिश ने इन राज्यों में लगा दिया पॉवर ब्रेक! मौसम विभाग ने बताया अभी किन राज्यों में नहीं बरसेंगे बादल

Written By: Ikramuddin Updated by: Ikramuddin Saifi
Updated Date:July 13, 2026 9:31 PM IST

देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी, जबकि उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश कम रहने की संभावना है. जानिए कहां बरसेंगे बादल और किन राज्यों में रहेगा सूखा.

Delhi-UP-Bihar-MP Weather Update: भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है. मगर इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 14 जुलाई को मौसम से जुड़ी जरूरी जानकारी दी है. आईएमडी ने बताया कि देश के कई राज्यों में बारिश कम देखने को मिलेगी, जबकि कुछ इलाकों में अब भी जोरदार बारिश जारी रह सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून फिलहाल 'ब्रेक' की स्थिति में है, जिसके कारण बारिश का दायरा सीमित हो गया है. IMD ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. खासतौर पर मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertising
Advertising

ये भी जरूर पढ़ें- हर घंटे कितना तेल बेचता है सऊदी अरब, ऐसे ही नहीं नोट छाप रहा खाड़ी का ये देश

किन राज्यों में कमजोर रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि मेघालय के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज होने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश कम हो सकती है. कई जगह लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

एक्सपर्ट्स ने बताया मौसम का पूरा हाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मानसून ट्रफ इस समय हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच गई है. यही वजह है कि बारिश का ज्यादा असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई दे रहा है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में बारिश कमजोर पड़ गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में इन इलाकों के लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की सलाह पर नजर बनाए रखने की जरूरत है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें