Rajasthan Assembly Elections 2023 Congress Mla Girraj Malinga Can Join Bjp
Rajasthan Assembly Elections 2023: गिर्राज मलिंगा थाम सकते हैं BJP का हाथ, क्या लिस्ट में नाम न आना है वजह?
Rajasthan Elections: कांग्रेस की चौथी सूची में विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का नाम शामिल नहीं है. अब खबर है कि वह कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
Rajasthan Assembly Elections: चुनावी राज्य राजस्थान में राजनीति जोरों पर है. उम्मीदवारों की लिस्ट जैसे-जैसे जारी हो रही है वैसे-वैसे तमाम दलों में आंतरिक विवाद भी बढ़ रहा है. अब खबर है कि बाड़ी विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव जीतने वाले विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. मलिंगा बाड़ी से कांग्रेस विधायक हैं.
राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गिर्राज सिंह के टिकट को होल्ड पर रखना पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. प्रचार-प्रचार छोड़कर वह दिल्ली पहुंच चुके हैं. वह चौथी लिस्ट में नाम न होने के कारण काफी ज्यादा मायूस नजर आ रहे हैं.
कांग्रेस से मौजूदा विधायक हैं गिर्राज
सूत्रों के मुताबित, गिर्राज सिंह आज या कल में ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. गिर्राज कांग्रेस से मौजूदा विधायक हैं. वह बसपा से भी विधायक रह चुके हैं. खबरें हैं कि उन्होंने दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर ली है. कांग्रेस पार्टी की चौथी लिस्ट में 56 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए. मलिंगा ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी थी, लेकिन चौथी सूची में नाम न आने के कारण वह दिल्ली रवाना हो गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Election की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.