BJP, कांग्रेस और AAP राजस्थान के रण में दिखाएंगे दम! PM मोदी-केजरीवाल की हुंकार, खरगे जारी करेंगे Manifesto

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं. तमाम दल यहां जनता को लुभाने की कोशिश में हैं. आज बीजेपी, कांग्रेस और आप के बड़े नेता राज्य के दौरे पर रहेंगे.

Published date india.com Published: November 21, 2023 8:22 AM IST
BJP, कांग्रेस और AAP राजस्थान के रण में दिखाएंगे दम! PM मोदी-केजरीवाल की हुंकार, खरगे जारी करेंगे Manifesto
राजस्थान विधानसभा चुनाव

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में चुनावी घमासान अपने अंतिम दौर में है. राज्य में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान में महज 3 दिन बाकि हैं. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल जनता को लुभाने की जोर-आजमाइश में जुटे हुए हैं. मंगलवार (21 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आप (BJP, Congress and AAP) तीनों की दल के नेता राजस्थान दौरे पर पहुंचेंगे.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राजस्थान दौरा है. पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे राजस्थान के अंता विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे वह कोटा के शाहरा मैदान में और दोपहर 2 बजे करौली में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वह सांगोनेरी गेट, बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार से रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत करेंगे.

कांग्रेस जारी करेगी घोषणा पत्र

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सी पी जोशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट यहां घोषणा पत्र जारी करेंगे. सुबह 9.30 बजे कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा. अशोक गहलोत पहले ही राज्य के लोगों के लिए सात गारंटियों की घोषणा कर चुके हैं.

भगवंत मान-केजरीवाल का दौरा

इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे. दोनों ही दोपहर 12 बजे राजस्थान के थानागाजी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर दोपहर 1 बजे सीकर के नीमकाथाना विधानसभा में रैली करेंगे. सभी दलों के दिग्गज नेता मतदान से पहले यहां बड़ी-बड़ी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Election की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.