राजस्थान में अब नहीं चलेगी मॉडिफाइड बसें! जैसलमेर बस हादसे के बाद राज्य सरकार का बड़ा फैसला

जैसलमेर बस हादसे के बाद राजस्थान सरकार, राज्य में मॉडिफाइड बसों के संचालन पर रोक लगाने पर विचार कर रही है.

Published date india.com Published: October 18, 2025 4:28 PM IST
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

Jaisalmer Bus Accident: जैसलमेर बस हादसे की घटना के बाद राजस्थान सरकार लगातार एक्शन मोड में है, जहां एक तरफ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने हादसे की वजहों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल(SIT) गठित की है तो दूसरी तरफ राज्य में मॉडिफाइड बसों के संचालन पर रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं. राज्य सरकार लगातार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है. हादसे को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई एसआईटी की जांच पर निर्भर करेगी, जिन्हें यह तय करना है कि हादसा मशीनी खराबी की वजह से हुई है या मानवीय भूल की वजह से.

वहीं, राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त ओपी बुनकर की अगुवाई में चल रही जांच टीम ने बड़ा खुलासा किया है. जांच टीम ने दावा किया कि प्राइवेट एसी बसों में इमरजेंसी दरवाजों को पूरी तरह से बंद करके उसके पास यात्रियों के बैठने के लिए सीटें बना दी गई हैं. अधिकारियों ने बताया किया कि इमरजेंसी एग्जिट बंद होने और उसकी जगह सीटें होने के चलते, किसी आपात स्थिति में यात्रियों को बाहर निकलने के लिए एक ही दरवाजा रह जाता है. बताते चलें कि राज्य सरकार ने जैसलमेर बस हादसे की जांच करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट की एक स्पेशल टीम गठित की है. राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार, वर्तमान में 3200 बसों को राज्य में मॉडिफाइड करके चलाया जा रहा है. इनमे से दो हजार बसों की जांच पूरी की जा चुकी है. इनमें से 200 बसों को नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त किया गया है. नियमों की अनदेखी करने के चलते तीन सौ से अधिक बसों का चालान किया गया है.

बताते चलें कि जैसलमेर बस हादसा, 14 अक्टूबर के दिन जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी एसी स्लीपर बस में दोपहर लगभग 3:30 बजे आग लग गई, जिससे 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. शुरूआती जांच के अनुसार, बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 22 की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हो गए हैं, जिनका जोधपुर में इलाज चल रहा है. बरामद किए गए 19 शवों में से 18 के डीएनए नमूने प्राप्त कर लिए गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.