राजस्थान: भड़काऊ वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने बढ़ाई दरगाह की सुरक्षा

दक्षिणपंथी तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों और एक भड़काऊ वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी है...

Published date india.com Published: December 30, 2017 12:49 PM IST
Rajasthan: Inflammatory videos viral | राजस्थान: भड़काऊ वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन ने बढ़ाई दरगाह की सुरक्षा
फाइल फोटो

जयपुर. दक्षिणपंथी तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों और एक भड़काऊ वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि दरगाह के प्रबंधन के सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा, ‘हमारी फोर्स पहले से वहां है और हम किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए कुछ-कुछ अंतराल पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. हमने अपनी टीम के सदस्यों को हालात के हिसाब से कार्रवाई करने का निर्देश दिया हुआ है. मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं.’

दरगाह के प्रबंधन से जुड़े समीर चिश्ती ने कहा, ‘हम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा करते हैं, जो देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं.’ चिश्ती ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच करने की जरूरत है। जांच के नतीजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हम सूफी हैं और हमारा लक्ष्य लोगों के बीच प्रेम, शांति और भाइचारे को बढ़ावा देना है. चिश्ती ने कहा कि दरगाह और इसके आसपास तनाव बढ़ने की वजह से हमने अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा का अनुरोध किया है.

इस बीच, एक स्थानीय दक्षिणपंथी समूह शिवसेना हिन्दुस्तान के सदस्यों ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें वायरल हुए वीडियो के लिए जिम्मेदार ठहराने की कहानी एक कपटपूर्ण योजना है. समूह ने राष्ट्रपति को और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले को जल्द से जल्द देखने का अनुरोध किया है.

समूह के एक सदस्य रवि प्रकाश ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक उदयपुर में विशाल प्रदर्शन करने और हिंदू विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन ‘एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो उदयपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहता था.’ शिवसेना हिन्दुस्तान ने वीडियो और यह कैसे वायरल हुआ, इसकी जांच कराने की मांग की है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एसएचओ संजय बोथारा ने कहा कि वायरल हुए वीडियो को उन्होंने इंटरनेट पर पाया जिसमें शिवसेना हिन्दुस्तान का सदस्य लखन सिंह मुख्य रूप से लोगों को धार्मिक आधार पर भड़का रहा है. उन्होंने कहा कि उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है और यही वीडियो उसके मोबाइल में मिला है. इस वीडियो को आगे की जांच के लिए भेजा गया है.

यह पूछने पर कि जांच रिपोर्ट कब तक आ जाएगी, पुलिस अफसर ने कहा कि ‘इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.