Rajasthan Unlock New Update: राजस्थान में कल से यात्री बसों का संचालन शुरू, लाइसेंस दफ्तर भी खुलेंगे

Rajasthan Unlock Latest Update: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर महेंद्र सोनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रतिदिन के स्लॉट में आवेदकों की पूर्व निर्धारित संख्या को कम करके 1/4 करते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है.

Published date india.com Updated: June 9, 2021 9:29 PM IST
Rajasthan Unlock
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है.

Rajasthan Unlock Latest Update: राजस्थान में अनलॉक शुरू होने के बाद अब कुछ और सरकारी दफ्तरों और यात्री बसों को संचालन शुरू किया जा रहा है. आज बुधवार को राजस्थान सरकार ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए. इसमें बताया गया कि राज्य परिवहन कार्यालयों में लाइसेंस संबंधित कार्य शुरू कर दिया गया हैं.

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर महेंद्र सोनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रतिदिन के स्लॉट में आवेदकों की पूर्व निर्धारित संख्या को कम करके 1/4 करते हुए कार्य शुरू किया जा रहा है. इसी तरह कल यानी दस जून से मंजिली एवं यात्री बसों का संचालन भी शुरू होगा. इससे संबंधित दिशा-निर्देश मंगलवार को ही जारी किए जा चुके हैं.

इसके मुताबिक बसों का संचालन सप्ताह में सोमवार सुबह पांच बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक होगा. इसी के साथ दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर वाहन और संचालक पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

मालूम हो कि राज्य में ऑनलॉक-2 के दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं. गृह विभाग द्वारा घोषित नए दिशा-निर्देशों के अनुसार बाजार शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे. रोजाना कर्फ्यू अब शाम 5 बजे से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. इससे पहले राज्य में दोपहर 12 बजे से कर्फ्यू लगा था. सप्ताहांत कर्फ्यू केवल शनिवार और रविवार को लागू रहेगा, जबकि बाजार सोमवार से खुलेंगे. इससे पहले बाजार मंगलवार से खोलने की अनुमति थी.

इसी तरह निजी वाहन अब सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक इंट्रा-स्टेट चल सकेंगे. निजी और रोडवेज बसें कल 10 जून से 50 प्रतिशत सीटें भरने के साथ चलना शुरू हो जाएंगी. दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह समारोहों की अनुमति नहीं है, सिवाय अदालत या घर में सीमित मेहमानों के साथ, 11 लोगों से अधिक नहीं होने चाहिए.

निजी और सरकारी स्कूल 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ फिर से खुल चुके हैं. मगर छात्रों को स्कूल आने की अनुमति नहीं है. एसी कॉम्प्लेक्स और मॉल को छोड़कर सभी बाजार खुलेंगे. शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालय खुलेंगे. हालांकि सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.