By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Rajat Sharma Resigns As Ddca President Cricket News
DDCA के अध्यक्ष पद से रजत शर्मा ने दिया इस्तीफा, कहा- सिद्धांतों के विपरीत काम नहीं हो सकता
रजत शर्मा ही थे जिन्होंने फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखने का सबसे पहले प्रस्ताव दिया था.
नई दिल्लीः जाने माने पत्रकार रजत शर्मा ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद रजत शर्मा ने कहा कि मैं कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता और अब मालूम पड़ रहा है कि डीडीसीए और मैं एक साथ काम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि तनाव भरे माहौल में काम को नहीं किया जा सकता. रजत शर्मा ने अपने इस्तीफे की जानकारी DDCA को ट्वीट करके दी.
इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में निजी स्वार्थ बहुत अधिक मायने रखता है उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि क्रिकेट के लिए क्या सही है या फिर क्या गलत. उन्होंने कहा कि अब इस संस्थान में ईमानदारी और पारदर्शिता जैसे सिद्धांतों का कोई मतलब नहीं है और मैं इनसे कभी समझौता नहीं कर सकता.
Delhi & District Cricket Association (DDCA) President Rajat Sharma has resigned from his post, says ‘it seems that it may not be possible to carry on in DDCA with my principles of integrity, honesty and transparency, which I am not willing to compromise at any cost.’ pic.twitter.com/C1OVkQ2kjY
— ANI (@ANI) November 16, 2019
आपको बता दें कि डीडीसीए के अध्यक्ष पद पर रहते हुए रजत शर्मा ही थे जिन्होंने फिरोजशाह कोटला का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखने का सबसे पहले प्रस्ताव दिया था. रजत शर्मा और दिवंगत नेता अरुण जेटली एक अच्छे दोस्त थे. माना जा रहा है कि अरुण जेटली के जाने के बाद ही रजत शर्मा के ऊपर कई तरह के दबाव डाले जा रहे थे और इसी के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है.
Today I have tendered my resignation from the post of President, DDCA and has sent it to the Apex Council. I thank all of you for your overwhelming support, respect and affection during my tenure. My best wishes to @delhi_cricket
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) November 16, 2019
रजत शर्मा ने डीडीसीए अध्यक्ष का पद पिछले साल जुलाई में संभाला था. शर्मा के बीस महीनें के कार्यकाल में कई बार उनके और डीडीसीए के बीच हुए मतभेदों की खबरे सामने आईं थी. शर्मा ने कहा कि मेरे काम करने की वजह से बहुत से लोगों को दिक्कत हो रही थी इसी वजह से मैंने इस्तीफा देने का निर्णय किया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें