पाकिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ जारी: राजनाथ

नई दिल्ली, 6 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्म

Published date india.com Updated: August 6, 2015 3:07 PM IST
Rajnath Singh | Pakistani Terrorist | Udhampur Attack | Kasim Khan | पाकिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ जारी: राजनाथ

नई दिल्ली, 6 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ चल रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि देश में उसकी और हमले की योजना तो नहीं थी। राजनाथ सिंह ने संसद में कहा, “उधमपुर में बुधवार को गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ चल रही है। उम्मीद है कि हम आतंकवादी हमले को लेकर उसकी योजना के बारे में जान पाएंगे।”

राजनाथ ने उधमपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि सरकार आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को वीरता सम्मान देने के बारे में विचार कर रही है।

बीएसएफ, जम्मू एवं कश्मीर की पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरकार शहीदों के परिजनों को सहायता राशि तथा घर के एक सदस्य को नौकरी देगी।

उन्होंने आतंकवादी को पकड़ने में ग्रामीणों के प्रयास की भी सराहना की, जिन्होंने इस दौरान अपनी जान की परवाह नहीं की।

राजनाथ ने कहा, “हम राज्य सरकार से अपील करेंगे कि वह ग्रामीणों की बहादुरी के लिए उन्हें पुरस्कृत करे।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.