राज्यवर्धन ने Quora पर गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, ऐसा पहली बार

‘कोरा’ ऐसी सोशल साइट है जहां इसे इस्तेमाल करने वाले लोग सवाल पूछ सकते हैं और किसी के सवाल के जवाब भी दे सकते हैं.

Published date india.com Published: August 9, 2018 11:43 PM IST
राज्यवर्धन ने Quora पर गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, ऐसा पहली बार

नई दिल्ली। सरकार के काम और पार्टी का प्रचार करने के लिए नेता सोशल मीडिया का हरसंभव इस्तेमाल कर रहे हैं. फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के बाद अब सोशल साइट क्योरा का इस्तेमाल सरकार के काम गिनाने में हुआ है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज सवाल-जवाब के मंच के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सोशल साइट ‘कोरा’ पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. संभवत: पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने ‘कोरा’ का इस्तेमाल अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए किया है.

‘कोरा’ पर गिनाईं उपलब्धियां

‘कोरा’ ऐसी सोशल साइट है जहां इसे इस्तेमाल करने वाले लोग सवाल पूछ सकते हैं और किसी के सवाल के जवाब भी दे सकते हैं. इस पर किसी के जवाब में संपादन भी किया जा सकता है. केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री का भी पद संभाल रहे राठौड़ ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, जन धन योजना जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं गिनाई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजनीतिक दल और सरकारी एजेंसियां सोशल मीडिया पर फैलाती हैं फर्जी खबरें, खर्च कर रही करोड़ों डॉलर

उन्होंने कहा, गरीबी रेखा से नीचे की ग्रामीण महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराकर उज्ज्वला ने अकेले दम पर महिलाओं की रसोई घर में धुएं की समस्या सुलझा दी है. मुद्रा योजना को बड़ा बदलाव लाने वाली पहल करार देते हुए राठौड़ ने कहा कि मुद्रा के कारण करीब 12 करोड़ लघु उद्यमियों को फायदा मिला है, जिसमें 76 फीसदी महिलाएं हैं और 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्गों के हैं.

केंद्र सरकार की जन धन योजना के बारे में राठौड़ ने कहा कि इस योजना के 31.76 करोड़ लाभार्थी हैं. राठौड़ ने गांवों के विद्युतीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश का एक भी गांव ऐसा नहीं है जहां बिजली नहीं पहुंची हो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.