जम्मू-कश्मीर के लोगों को राम माधव ने दिया आश्वासन, जल्द बहाल कर दिया जाएगा राज्य का दर्जा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन दिया कि केन्द्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा.

Published date india.com Updated: December 27, 2019 11:43 PM IST
Ram Madhav

जम्मू: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन दिया कि केन्द्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा. माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब केवल 30 से 32 मुख्य नेताओँ और कुल 100 से भी कम लोगों ऐहतियातन हिरासत में रखा गया है.

संशोधित नागरिकता कानून किसी भी भारतीय की नहीं छीनता नागरिकता: फडणवीस

उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को पूरी तरह बहाल करने के केन्द्र सरकार के वादे के अनुरूप उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से रिहा किया जाएगा. इस मामले पर एक सवाल के जवाब में माधव ने कहा कि स्थितियों के अनुरूप भाजपा जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के पक्ष में है. माधव ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों के अधिकारों को संरक्षित किया जाएगा जैसा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में वादा किया था.

CAA के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाएगी भाजपा, दिग्गज नेता होंगे शामिल

सीमांकन के बारे में कही ये बात
जम्मू-कश्मीर के प्रस्तावित सीमांकन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संबंध में फैसला गृह मंत्रालय द्वारा गठित समिति द्वारा लिया जाएगा. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.