सिर्फ मोदी के कंधों पर बंदूक रखकर लड़ाई में न उतरें, 2024 में सत्ता पाने के लिए काम करें: बीजेपी नेताओं को नसीहत

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे न बैठे रहें.

Published date india.com Published: August 11, 2020 7:52 PM IST
सिर्फ मोदी के कंधों पर बंदूक रखकर लड़ाई में न उतरें, 2024 में सत्ता पाने के लिए काम करें: बीजेपी नेताओं को नसीहत

अमरावती: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे न बैठे रहें, बल्कि 2024 में राज्य में सत्ता पाने के लिए पूरे दमखम के साथ काम करें. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के कंधों पर बंदूक रखकर लड़ाई में उतरने की कोशिश न करें. यदि आप ऐसा करते हैं तो आप उसी एक प्रतिशत (2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोट) पर रहेंगे.’’

आंध्र प्रदेश में राम माधव ने कहा, ‘‘मोदी अगले 10-15 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे. हम उनके सुशासन और लोगों के अनुकूल उनके कार्यक्रमों से लाभ अर्जित करेंगे, लेकिन केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है. उद्देश्य एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरने का है.’’

भाजपा महासचिव एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जिसमें विधान परिषद सदस्य सोमू वीरराजू ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला. माधव ने कहा कि आंध्र प्रदेश में विपक्ष की स्थिति में एक खालीपन है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें उस खालीपन को भरना है और 2024 में सत्ता में आने के लिए पूरे दमखम के साथ काम करना है.’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हर चीज के लिए दिल्ली (नेतृत्व) से न कहें. जो भी जरूरत होगी, दिल्ली करेगी, लेकिन पार्टी की स्थानीय इकाई को मेहनत करनी चाहिए और लोगों के लिए लड़ना चाहिए.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.