अपने ही बयान में बुरे फंसे IUML नेता सैय्यद सादिक अली, Ram Mandir को लेकर की ये टिप्पाणी

यूनियन मुस्लिम लीग के केरल अध्यक्ष पनक्कड़ सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल का एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह अयोध्या में बने राम मंदिर पर टिप्पणी करते नजर आएं हैं.

Published date india.com Published: February 4, 2024 7:18 PM IST
अपने ही बयान में बुरे फंसे IUML नेता सैय्यद सादिक अली, Ram Mandir को लेकर की ये टिप्पाणी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या में बने भव्‍य श्रीराम मंद‍िर और प्रस्‍ताव‍ित मस्‍ज‍िद को लेकर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद सादिक अली ने एक बयान दिया है, जिससे राजनीत‍ि में नया बवाल खड़ा हो गया. उन्‍होंने कहा, कि अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के निर्माण का विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, सैय्यद सादिक का कहना है क‍ि नए मंदिर और प्रस्तावित मस्जिद दोनों ही देश में धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करेंगे.

जिस राम मंदिर में लोग पूजा कर रहे असल में…

थंगल का यह बयान 24 जनवरी का है, जब वह केरल के मलप्पुरम के मंजेरी में एक कार्यक्रम को संबोध‍ित कर रहे थे. इस कार्यक्रम से जुड़ा उनका यह वीडि‍यो आज यानि रव‍िवार (4 फरवरी) को वायरल हुआ, ज‍िसके बाद राजनीत‍ि में हलचल शुरू हो गई. थंगल ने वीड‍ियो में ये भी कहा कि जिस राम मंदिर में बड़ी संख्‍या में लोग श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं, उसकी वास्‍तव‍िकता को स्‍वीकार करना होगा.

बाबरी मस्‍ज‍िद का न‍िर्माण होना अभी बाकी

उन्‍होंने यह भी कहा कि राम मंद‍िर का न‍िर्माण अदालती आदेश के बाद क‍िया गया है और बाबरी मस्‍ज‍िद (Babri Masjid) का न‍िर्माण होना बाकी है. यह दोनों ही भारत का ह‍िस्‍सा हैं. वीडियो में थंगल ये भी कहते नजर आ रहे हैं क‍ि राम मंदिर और प्रस्तावित बाबरी मस्जिद दोनों ही सबसे अच्‍छे उदाहरण हैं, जो देश की धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करते हैं.

शब्दों का गलत मतलब निकाला गया

इस मामले पर विपक्षी नेता वीडी सतीसन और वरिष्ठ आईयूएमएल नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने थंगल का समर्थन क‍िया. उन्‍होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अयोध्या मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है जबकि थंगल लोगों को उस जाल में नहीं फंसने को आगाह कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.