
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर के कपाट मंगलवार यानी 23 जनवरी से आम जनता के लिए खुल गए हैं. 22 जनवरी को हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आम लोगों की भीड़ मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रही है. पहले दिन भी भारी भक्तों की भीड़ देखी गई थी. मंदिर के बाहर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था. आज यानी 24 जनवरी को दूसरे दिन भी लोग लाइन में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं.
उत्तर प्रदेश आईजी रेंज अयोध्या, प्रवीण कुमार ने कहा कि भीड़ लगातार है लेकिन तैयारी पूरी है. हम वृद्ध और दिव्यांग लोगों से दो हफ्ते बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाने की अपील करते हैं. स्थानीय और अन्य राज्य के लोगों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर परिसर के बाहर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 सालों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.
रायपुर राम के ननिहाल की ओर से अयोध्या में भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. अयोध्या में 60 दिनों तक ये भंडारा चलेगा. छत्तीसगढ़ की 6 समिति 60 दिनों तक भंडारे का आयोजन कर रही है. बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक को समिति समन्वयक बनाया गया है. 26 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या में ये भंडारा होगा. आज सुबह 11.30 बजे राम मंदिर से रसोइयों को रवाना किया जाएगा. इनमें 30 रसोइयों और 100 कार्यकर्ता शामिल होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.