Ram Mandir Pran India Com Team In Kashi Varanasi Ground Report Od Assi Ghat And People Feeling About Ram Lala Pran Pratishtha
Exclusive: अनोखे अंदाज में राम भजन गाकर लोगों ने दिखाया रामलला के प्रति प्रेम, देखें India.com की ग्राउंड रिपोर्ट
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को नगरी पूरी तरह तैयार हो चुकी है. इस बीच India.com की टीम ने काशी पहुंचकर लोगों से जाना कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर.
Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या धाम में पूरी तयारी की जा चुकी है. इस बीच अयोध्या में राम भक्तों का उत्साह चरम पर है. कुछ ही घंटों में अयोध्या श्री राम जन्मभूमि में प्रभु श्री राम को विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा. बता दें कि श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अयोध्या समेत देशभर में भक्तों में प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए विशेष उत्साह है. साथ ही अपने-अपने तरीके से श्री राम का स्वागत किया जा रहा है. इस बीच India.com की टीम को महादेव की नगरी बनारस में कुछ ऐसे भक्त मिली. जिन्होंने गीत और भजन गाकर श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपनी खुशी व्यक्त की.
प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या की तरह सजेगी काशी
काशी में India.com की टीम ने गंगा किनारे जाकर लोगों से जाना कि वह प्रभु श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कैसा महसूस कर रहे हैं. इसी बीच अस्सी घाट हमारे टीम से गोरखनाथ साहानी ने बातचीत की, जो अस्सी घाट पर नाव चलाते हैं. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी के दिन अस्सी पर वह अपनी नाव को सुंदर रूप से सजाएंगे और खुशी मनाएंगे. साथ ही उन्होंने 22 जनवरी के शुभ अवसर पर एक सुंदर गीत भी सुनाया. इसके साथ उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के साथ काशी भी आएं, क्योंकि इस दिन काशी को भी अयोध्या बनाया जाएगा.
इसके साथ काशी के अस्सी घाट पर अन्य से भी बात की और उनसे जाना गया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन वह किस तरह इस दिन मनाएंगे. कुछ लोगों ने भजन गाकर इस दिन के लिए अपनी खुशी व्यक्त की और बताया कि वह घर पर रहकर ही खुशि मनाएंगे और दिवाली की तरह घर को सजाएंगे.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.