Ram Rahim Gets 40 Day Parole How Many Times He Came Out Of Jail Since 2017
एक बार फिर जेल से बाहर आएगा रेप-मर्डर केस में सजा काट रहा राम रहीम, जानें 2017 से अबतक कितनी बार मिली पैरोल
रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आने वाला है. राम रहीम को इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर पैरोल दी जा चुकी है, जिस पर विपक्ष और सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठते रहे हैं.
Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आने वाला है. अधिकारियों के अनुसार, यह 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से 15वीं बार है जब राम रहीम को पैरोल या फरलो जैसी राहत दी गई है. हर बार की तरह इस बार भी उसकी रिहाई को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
राम रहीम को कितनी बार मिली पैरोल?
राम रहीम की ताजा पैरोल शनिवार (3 जनवरी) को मंजूर की गई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह जेल से कब बाहर आएगा. 40 दिनों की इस पैरोल अवधि में वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में रहेगा. इससे पहले भी कई बार जेल से रिहा होने पर राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित डेरा आश्रम में ठहर चुका है.
राम रहीम को इससे पहले पिछले साल अगस्त में जेल से बाहर आने की अनुमति मिली थी. तब भी उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी. रेप और हत्या के दोषी को बार-बार मिल रही इस तरह की राहतों को लेकर लगातार कड़ी आलोचना होती रही है. अगस्त से पहले उसे अप्रैल में 21 दिन की फरलो और जनवरी में 30 दिन की पैरोल मिली थी. जनवरी वाली पैरोल 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दी गई थी.
डेरा प्रमुख को राहत मिलने का पैटर्न
इसी तरह 1 अक्टूबर 2024 को भी राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी गई थी, जो हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले थी. अगस्त 2024 में उसे 21 दिन की फरलो मिली थी. इससे पहले 7 फरवरी 2022 से शुरू होकर उसे तीन हफ्ते की फरलो दी गई थी, जो पंजाब विधानसभा चुनावों से महज दो हफ्ते पहले थी. डेरा सच्चा सौदा का हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कई अन्य राज्यों में बड़ा प्रभाव है. खासतौर पर हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार जैसे जिलों में डेरा के अनुयायियों की संख्या काफी अधिक बताई जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.