Ramadan 2026 When Will Ramadan Begin In India Pakistan Saudi Arabia Uae And The World Know Details
Ramadan 2026: भारत, पाकिस्तान, सऊदी, UAE समेत दुनिया में कब से शुरू होने जा रहे हैं रमजान, कब है पहला रोजा? जानें डिटेल
रमजान (Ramadan) की शुरुआत इस्लामी हिजरी कैलेंडर के अनुसार चंद्रमा (crescent moon) के दिखने पर होती है. इस्लामी महीने 29 या 30 दिनों के होते हैं, और हर महीना नए चांद के नजर आने से शुरू होता है.
साल 2026 के रमज़ान फरवरी में शुरू हैं. रमज़ान इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर का नौवां महीना है. इस सबसे पवित्र महीने में दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं. आइए जानते हैं देशभर के कौन कौन से देश में कब से रमजान शुरू हो रहे हैं. रमजान से पहले 8वां महीना शाबान का होता है, शाबान की 14 तारीख की रात को शब-ए-बारात मनाई जाती है. जो कि 3 फरवरी रात को मनाई गई. इस मुताबिक शाबान के महीने की 29 तारीख 18 फरवरी को होगी. इस्लामिक कैलेंडर के महीने 29 या 30 दिन के ही होते हैं, इनमें 31 तारीख नहीं होती. भारत में रमजान महीने की पहली तारीख 19 फरवरी या 20 फरवरी की होगी.
यदि शाबान का महीना 29 दिन का हुआ तो 19 फरवरी को रमजान की पहली तारीख होगी.
ऑशन नंबर दो ये है कि यदि शाबान का महीना 30 दिन का हुआ तो 20 फरवरी को रमजान की पहली तारीख है.
रमजान महीने के शुरू होने का पता भी इसके चांद से ही चलता है. यह चांद शाबान के आखिर दिन शाम को दिखेगा. जिस तरह ईद का चांद मशहूर है, वैसे ही हर महीने का चांद दिखता है, लेकिन ईद एक महीने के रोजे रखने के बाद आती है, इसलिए उसका खास इंतजार रहता है.
इन देशों में भारत से पहले शुरू होते हैं रमजान
मध्य पूर्व में सऊदी अरब या UAE समेत कुछ देखों में सबसे पहले या जल्दी चांद दिखता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मध्य पूर्व पश्चिम एशिया में है. चांद पृथ्वी के घूमने से पश्चिम की ओर पहले दिखता है.
साल 2024-2025 में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मोरक्को आदि में सऊदी से 1 दिन बाद शुरू हुआ. महीने की तारीख एक दिन आगे-पीछे रहने की मुख्य वजहें चंद्रमा की sighting है. हर जगह चांद एक साथ नहीं दिखता, क्योंकिपृथ्वी गोल है, चांद अलग-अलग समय क्षेत्रों में अलग समय पर उगता/दिखता है. सूर्यास्त के बाद चांद पश्चिम में पहले दिखता है (जैसे मध्य पूर्व में), फिर पूर्व की ओर (एशिया में).
पूर्वी देशों जैसे इंडोनेशिया, मलेशिया, भारत में सूर्यास्त देर से होता है, इसलिए चांद दिखने में देरी हो सकती है. अमेरिका/यूरोप में और भी बाद में दिखता है, कभी-कभी अगले दिन चांद दिखता है. वहां का रमजान, ईद या अन्य महीना उसी मुताबिक चलता है.
रमजान की शुरुआत में 1 दिन का अंतर सामान्य है. ज्यादातर मुसलमान अपने देश की आधिकारिक कमिटी (moon sighting committee) या स्थानीय मस्जिद/उलेमा के ऐलान का पालन करते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
सऊदी अरब (Saudi Arabia) — अक्सर सबसे पहले या बहुत जल्दी ऐलान करता है. UAE भी सऊदी के साथ ही मैच करता है. ये एक ही दिन sighting कन्फर्म करते हैं.
बहरीन (Bahrain), कुवैत (Kuwait) — गल्फ देशों में भी सऊदी को फॉलो करते हैं. ओमान (Oman) यमन (Yemen), जॉर्डन (Jordan), सीरिया (Syria), इराक (Iraq – सुन्नी), फिलिस्तीन (Palestine) — ज्यादातर सऊदी को फॉलो करते हैं.अब देखना है कि इन देशों में भारत से एक दिन पहले यानी 18 फरवरी से रमजान की पहली तारीख होती है या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.