Rameshwaram Cafe Blast: क्या NIA ने संदिग्ध को हिरासत में लिया? सामने आया यह अपडेट

Rameshwaram Cafe Blast:  मालूम हो कि बेंगलुरु के इस फेमस कैफे में 1 मार्च की दोपहर को हुए ब्लास्ट में 9 लोग घायल हो गए थे. 

Published date india.com Updated: March 13, 2024 4:52 PM IST
Rameshwaram Cafe blast
Rameshwaram Cafe blast

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के फेमस ‘द रामेश्वरम कैफे’ में हुए विस्फोट के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बेल्लारी जिले से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, शख्स का मुख्य संदिग्ध के साथ कुछ समानता है. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, ‘NIA के अधिकारी यह जानने के लिए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं कि 1 मार्च को जब विस्फोट हुआ तब वह कहां था.’  मालूम हो कि 1 मार्च की दोपहर को बेंगलुरु के इस फेमस कैफे में हुए ब्लास्ट में 9 लोग घायल हो गए थे. शुरुआत में इसे सिलिंडर ब्लास्ट माना जा रहा था. हालांकि जांच के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कंफर्म किया कि यह IED ब्लास्ट था.

NIA ने घोषित किया था इनाम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में संदिग्ध का एक स्केच जारी कर जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया था. NIA ने हमलावर का एक स्केच ट्वीट किया था, जिसमें वह टोपी, मास्क और चश्मा लगाकर कैफे के अंदर दाखिल होते हुए दिख रहा था.

NIA ने फोन नंबर और ईमेल ID शेयर करते हुए कहा था कि इनके माध्यम से लोग इस शख्स के बारे में सूचना भेज सकते हैं. यह अज्ञात व्यक्ति को हमले को अंजाम देने वाला माना जा रहा है. NIA ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

संदिग्ध के कई CCTV आए थे सामने

मालूम हो कि धमाके के संदिग्ध के कई CCTV फुटेज भी सामने आ चुके हैं. एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को चेहरे पर नकाब लपेटे भूरे रंग की टी-शर्ट और टोपी पहने कैफे में प्रवेश करते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि उसने कैफे में कुछ खाने का ऑर्डर दिया. कैफे में घुसते और निकलते संदिग्ध का CCTV फुटेज से यह मालूम पड़ा कि उसने वहां कुल 9 मिनट बिताए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.