Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के फेमस ‘द रामेश्वरम कैफे’ में हुए विस्फोट का संदिग्ध अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. मामले की जांच NIA को सौंपी गई है. कई CCTV फुटेज में संदिग्ध को देखे जाने के बाद भी अब तक उसे ट्रैक नहीं किया जा सका है. इन सबके बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने संदिग्ध का एक स्केच जारी किया है. साथ ही इसकी जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया है.
NIA announces a cash reward of Rs. 10 lakh for information about the bomber in the Rameshwaram Cafe blast case of Bengaluru. Informant’s identity will be kept confidential: NIA pic.twitter.com/NY5PPnELKE
NIA ने ट्वीट कर हमलावर की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह टोपी, मास्क और चश्मा लगाकर कैफे के अंदर दाखिल होते हुए दिख रहा है. NIA ने फोन नंबर और ईमेल ID शेयर करते हुए कहा है कि इनके माध्यम से लोग इस शख्स के बारे में सूचना भेज सकते हैं. यह अज्ञात व्यक्ति को हमले को अंजाम देने वाला माना जा रहा है. NIA ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
एक मार्च को हुआ था विस्फोट
मालूम हो कि शुक्रवार 1 मार्च को ‘द रामेश्वरम कैफे’ में कम तीव्रता वाले IED विस्फोट में 10 लोग घायल हुए थे. शुरुआत में यह सिलिंडर ब्लास्ट जैसा बताया गया. हालांकि शुरुआत जांच के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह कंफर्म किया है विस्फोटक में ED का इस्तेमाल किया गया था.
CCTV में नजर आया संदिग्ध
मालूम हो कि संदिग्ध आरोपी के कई सीसीटीवी फुटेज अब तक सामने आ चुके हैं. दो दिन पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को चेहरे पर नकाब लपेटे भूरे रंग की टी-शर्ट और टोपी पहने कैफे में प्रवेश करते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि उसने कैफे में कुछ खाने का ऑर्डर दिया. कैफे में घुसते और निकलते संदिग्ध का CCTV फुटेज से यह मालूम पड़ा कि उसने वहां कुल 9 मिनट बिताए.
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुताबिक, हमलावर की उम्र करीब 28 से 30 साल है. NIA के अलावा, बेंगलुरु पुलिस ने विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.