Rameshwaram Cafe Blast Suspect Caught In Another Cctv Sat Inside For 9 Minutes And Then Watch Video
Rameshwaram Cafe Blast का संदिग्ध एक और CCTV में कैद, 9 मिनट तक कैफे में रहा और फिर... | VIDEO
Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के 'द रामेश्वरम कैफे में बीते शुक्रवार (1 मार्च) को हुए ब्लास्ट के बाद से इसकी जांच जारी है. शुरुआत में इसे सिलिंडर ब्लास्ट बताया गया था. हालांकि यह IED विस्फोट था.
Rameshwaram Cafe Blast CCTV: बेंगलुरु के फेमस ‘द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट का 2 और CCTV फुटेज सामने आया है. नए CCTV में कैफे में बम रखने वाला संदिग्ध साफ नजर आ रहा है. CCTV में संदिग्ध को ब्लू जिंस-ग्रे शर्ट और सफेद रंग की कैप में कैफे के अंदर जाते देखा जा सकता है. उसने पीठ पर एक बैग भी लटका रखा है. जांच एजेंसियों को शक है कि इसी बैग में वह विस्फोटक लेकर कैफे में आया था. दोनों वीडियो की टाइमिंग पर अगर ध्यान से नजर डाले तो पता चलेगा कि संदिग्ध ने कैफे के अंदर कुल 9 मिनट बिताए थे. 11 बजकर 34 मिनट पर वह रामेश्वरम कैफे में दाखिल होता नजर आ रहा है. इसके बाद वह 11 बजकर 43 मिनट में वहां से बाहर निकल जाता है. उसके बाहर निकलने के ठीक 6 मिनट बाद कैफे में विस्फोट होता है जिसमें कई लोग घायल हो गए.
पहले वीडियो में संदिग्ध को अंदर जाते देखा जा सकता है…
NIA ने शुरू की जांच
CCTV फुटेज से यह मालूम होता है कि उसने ‘रामेश्वरम कैफे’ में सिर्फ 9 मिनट बिताए. उसने कैफे के अंदर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) वाला एक बैग छोड़ा था. विस्फोट में कैफे के कुछ कर्मचारियों समेत 10 लोग घायल हो गए. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब बम धमाके की जांच कर रही है. इससे पहले, बेंगलुरु पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था.
26/11 के बाद हुआ NIA के गठन
इससे एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर विचार कर सकती है. NIA आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एक विशेष जांच एजेंसी है. इसका गठन 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद 2008 में किया गया था.
दूसरे वीडियो में संदिग्ध को कैफे से बाहर निकलते देखा जा सकता है…
क्या बोले राज्य के गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘हम अपनी जांच जारी रख रहे हैं. आठ टीमों का गठन किया गया है और सभी अलग-अलग दिशाओं में काम कर रहे हैं. हमने कई CCTV फुटेज एकत्र किए हैं. सबकी जांच की जा रही है.’ उन्होंने कहा, ‘… हमें नहीं पता कि क्या मंगलुरु विस्फोट से कोई संबंध है. कल एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीम यहां पहुंची. हम निश्चित रूप से उस शख्स को ढूंढ लेंगे.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.