Ranjit Singh Murder Case में गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषियों की सजा का आज होगा ऐलान, सुरक्षा कड़ी

Ranjit Singh Murder Case में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सहित 5 दोषियों की सजा का आज ऐलान होनेवाला है. इसके लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. जानिए LIVE Updates

Written by: Kajal Kumari
Updated: October 12, 2021, 4:49 PM IST

Ranjit Singh Murder Case: बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 19 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत (CBI special court) मंगलवार को डेरामुखी राम रहीम सिंह (Dera sachcha sauda chief ram rahim)समेत पांच दोषियों को आज सजा सुनाएगी. इसे देखते हुए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. कोर्ट परिसर सहित पंचकूला पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया है. जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं.

बता दें कि रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को तीसरी बार पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत आज सजा सुनाएगी. सुबह से ही शहर के जगह-जगह नाकों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. शहर के सभी मुख्य मार्गों के अलावा हाईवे पर पुलिस की पेट्रोलिंग रहेगी. इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होगा राम-रहीम 
रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी डेरामुखी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होगा. इसके लिए एक वकील उन्हें दिया गया है. एक वकील उनकी ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होगा. वहीं, दोषी कृष्ण कुमार, अवतार, जसवीर और सबदिल को सीबीआई कोर्ट में सशरीर पेश किया जाएगा. इस दौरान दोषियों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में पुलिस पंचकूला जिला अदालत लेकर आएगी.

रणजीत सिंह की हत्या मामले में दोषियों पर लगी हैं ये धाराएं 
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में आठ अक्तूबर को डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया है. वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.