By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Rare Video Narendra Modi Meets Atal Bihari Vajpayee
...जब दौड़कर वाजपेयी से लिपट गए थे नरेंद्र मोदी, देखें ये दुर्लभ VIDEO
इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है. वह पिछले नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं. वाजपेयी को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम होने और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था. बुधवार को उनकी हालत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.
इस बीच अटल वाजपेयी के भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. ऐसे में एक दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं. वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में वाजपेयी पैदल चल रहे हैं, तभी उनकी नजर नरेंद्र मोदी पर पड़ती है. वे उन्हें पास आने का इशारा करते हैं. नरेंद्र मोदी दौड़कर वाजपेयी के पास आते हैं और उनमें लिपट जाते हैं.
वीडियो में दिख रहा है कि वाजपेयी हाथ से नरेंद्र मोदी की पीठ ठोक देते हैं. देखकर ऐसा लगता है मानो वे उन्हें किसी अच्छे काम की शाबाशी दे रहे हैं. यूट्यूब पर इस वीडियो को कई लोगों ने अपलोड किए हैं, लेकिन हम ‘द लॉजिकल इंडियन’ के वीडियो को आप तक पहुंचा रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें