
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Lok Sabha Election 2024: आगमी लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज, 16 मार्च को ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लोकसभा की 543 सीटों पर 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक, लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों की तरफ से रिएक्शन्स आने का सिलसिला शुरू हो गया है. आइए खबर में जानते हैं किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ पर लिखा, लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है. चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद हमें लगातार तीसरी बार मिलेगा.
लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।BJP-NDA इन चुनावों में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुशासन और जनसेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर हम जनता-जनार्दन के बीच जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2024
प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी ने देश की राजनीतिक व्यवस्था से वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर सभी वर्गों की समृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर विकास के प्रति प्रखर प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है. उन्होंने आगे लिखा, दुनिया की सबसे सुस्त अर्थव्यवस्थाओं में रहा भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. इसके अतिरिक्त, पिछले 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में, भारत एक नीति-पंगु राज्य से एक नीति-संचालित राष्ट्र में बदल गया है.
Prime Minister Shri @narendramodi Ji has demonstrated a fierce commitment to development by ending the politics of dynasty, corruption, and appeasement from the country’s political system and focusing on the prosperity of all sections.
Once among the most sluggish economies in…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 16, 2024
वहीं मोदी का परिवार के सदस्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की घोषणा और आचार संहिता के लागू होने के साथ ही देश में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई. लोकसभा का आम चुनाव, भारत का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे विराट और भव्य लोकतांत्रिक उत्सव है. उन्होंने एक और पोस्ट कर लिखा, इस बार के चुनावों में भाजपा का लक्ष्य 370 सीटों पर जीत हासिल करने का है और एनडीए को 400 के पार ले जाने के संकल्प ने पूरे भारत के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा से भर दिया है.
भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की घोषणा और आचार संहिता के लागू होने के साथ ही देश में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। लोकसभा का आम चुनाव, भारत का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे विराट और भव्य लोकतांत्रिक उत्सव है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के कुशल नेतृत्व में भाजपा नीत…
— Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) March 16, 2024
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो गया है…ये लोकतंत्र का महापर्व है. मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के ख़िलाफ़ वोट करें, गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ वोट करें. आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है. जहां-जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं वहां झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मज़बूत करें ताकि हम और अधिक ऊर्जा से आपके लिए काम कर सकें.
देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो गया है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही के ख़िलाफ़ वोट करें, गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ वोट करें।
आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है। जहाँ-जहाँ आम आदमी…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को अग्रिम बधाई देता हूं. इसके साथ ही मेरी उम्मीद है कि देश को और तेजी से विकास और समृद्धि के पथ पर ले जाने में ये आम चुनाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मैं सबसे पहले प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि विकसित भारत और मजबूत भारत के निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सात (चरणों) का मतलब है कि लगभग सभी विकास कार्य रुक जाएंगे और लगभग 70-80 दिनों तक रुकने का मतलब है कि आप कल्पना कर सकते हैं कि देश कैसे प्रगति करेगा क्योंकि चुनाव आचार संहिता के अनुसार, लोग नहीं चलेंगे, सामग्री की आपूर्ति नहीं की जाएगी, बजट खर्च नहीं होगा, इसलिए मेरे हिसाब से ये ठीक नहीं है. चुनाव तीन या चार (चरणों) के भीतर पूरे हो सकते थे.
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, …मैं चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहूंगा… अलग-अलग प्रकार की परिस्थितियों को देखते हुए भी चुनाव करवाने की बहुत अच्छी योजना बनाई गई है… हमारी सरकार चुनाव आयोग के निर्देश में सभी व्यवस्थाओं के साथ सहयोग करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.