धूमल को पीछे कर BJP ने जयराम को क्यों चुना हिमाचल का CM?

ठाकुर ने 1993 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था

Written by: Abdulkadir Edited by: Abdulkadir
Updated: December 27, 2017, 10:01 AM IST

पांच बार के विधायक, अपनी विनम्रता के लिए प्रसिद्ध और साफ छवि और जमीनी जुड़ाव वाले जयराम ठाकुर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण के लिए ऐतिहासिक रिज ग्राउंड में खास इन्तेजाम किए गए हैं.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी. मगर सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए. इसके बाद कई दिनों तक सूबे के मुखिया को लेकर सस्पेंस बना रहा मगर अंत में पार्टी आलाकमान ने जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई.

बताया जा रहा है कि जयराम ठाकुर पीएम मोदी की पसंद है. गई विनम्र स्वाभाव और साफ़ छवि के चलते पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनपर भरोसा किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने का फायदा भी उन्हें मिला. छात्र जीवन के दौरान ठाकुर एबीवीपी के समर्पित कार्यकर्ता थे.

राजनीतिक करियर:

ठाकुर ने 1993 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था. तब वह महज 28 वर्ष के थे. वह 800 वोटों के अंतर से पहला चुनाव हार गये थे लेकिन बीजेपी नेतृत्व का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे. इसके बाद 1998 में ठाकुर ने इसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद मंडी जिले की इस चाचिओट (2010 में परिसीमन के बाद सेराज नाम दिया गया) को अपना गढ़ बना लिया और यहां से लगातार पांच बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया.

ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी पहली बार अपने दम पर इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में आई और प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने. ठाकुर ने 2010 से 2012 तक धूमल सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के तौर पर काम किया.

क्षत्रिय समाज से:
जयराम ठाकुर हिमाचल के क्षत्रिय समाज से आते हैं. इस समाज का सूबे की सियासत में काफी दबदबा है. ठाकुर की समाज पर अच्छी पकड़ है और यही उनके इतने आगे बढ़ने का एक कारण है. राज्य के आम लोगों के बीच भी उनकी अच्छी पैठ है. उन्हें सूबे में बीजेपी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.