लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक! नकली बम नहीं पकड़ पाए दिल्ली पुलिस के जवान, 7 सस्पेंड

स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा ड्रिल में बड़ी चूक सामने आई है. नकली बम का पता न चल पाने पर दिल्ली पुलिस के सात जवानों को निलंबित कर दिया गया.

Published date india.com Updated: August 5, 2025 11:43 AM IST
लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक! नकली बम नहीं पकड़ पाए दिल्ली पुलिस के जवान, 7 सस्पेंड
red fort

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली के लाल किले में सुरक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल 15 अगस्त को लेकर चल रही मॉक ड्रिल के दौरान के नकली बम का पता नहीं चलने के बाद दिल्ली पुलिस के सात जवानों को सस्पेंड कर दिया है, इनमें हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी शामिल हैं.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने एएनआई को बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर दिल्ली पुलिस रोजाना अभ्यास कर रही है. इसी बीच दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम ने शनिवार को एक सुरक्षा ड्रिल की थी. इस दौरान कुछ अफसर आम लोगों की तरह सादे कपड़े पहनकर एक नकली बम के साथ लाल किला परिसर में दाखिल हो गए. हैरानी की बात यह रही कि उस समय लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम डिटेक्ट नहीं कर सके. इस बड़ी लापरवाही के बाद दिल्ली पुलिस ने सभी सात जवानों को सस्पेंड कर दिया.

हाई अलर्ट पर लाल किला परिसर

हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. ऐसे में इससे पहले पूरे इलाके की सुरक्षा टॉप लेवल की गई है. इस बार 15 अगस्त से पहले सुरक्षा को और भी पुख्ता किया गया है. लाल किला परिसर और उसके आस-पास के इलाकों में हाई-टेक कैमरे लगाए जा रहे हैं.

इसके अलावा इस साल पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले के दिनों में पांच तरह के निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे. इनमें हेडकाउंट कैमरे भी शामिल होंगे, जो एक फ्रेम में लोगों की संख्या बताते हैं और संदिग्ध वस्तुओं को उजागर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

अवैध घुसपैठ की कोशिश में 5 लोग गिरफ्तार

इस बीच, एक और बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने लाल किले में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे, पांच बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने बताया इन सभी की उम्र लगभग 20 से 25 साल है और ये दिल्ली में मजदूरी करते हैं. इसके अलावा, पुलिस को इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की अब जांच की जा रही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.