राहुल का पीएम पर हमला, कर्नाटक लुटने वाले येदियुरप्पा और रेड्डी ब्रदर्स को मोदी विधानसभा भेजने की कर रहे हैं कोशिश

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के रेड्डी बंधुओं और बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर साधा निशाना.

Updated: April 26, 2018, 7:54 AM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के रेड्डी बंधुओं और बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ‘कर्नाटक को लूटने वालों’ को विधानसभा में भेजने का प्रयास राज्य के हर ईमानदार व्यक्ति का अपमान है. कर्नाटक के दो दिसवीय दौरे पर जाने से एक दिन पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता में रहते हुए येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं ने कर्नाटक को लूटा. हमारी सरकार इनको न्याय के जद में लाई. अब मोदी इन लोगों को जेल से बचाकर विधानसभा में भेजने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह कर्नाटक के हर ईमानदार निवासी और बसवन्ना की भावना का अपमान है.’

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. राहुल चुनाव प्रचार अभियान के अगले चरण में 26 और 27 अप्रैल को राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह कई सभाएं भी संबोधित करेंगे.पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी 27 अप्रैल को मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. इस पदाधिकारी ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया. हालांकि यह बताया कि इसमें सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ होगा.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को राहुल उत्तर कन्नड़ जिले में होंगे. दिन में 12:30 बजे अकोला सिटी में एक वह सभा को संबोधित करेंगे. दिन में 2:45 बजे कुमटा इलाके में भी उनका कार्यक्रम है. शाम चार बजे होन्नावर इलाके में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. वह भटकल में शाम 5:15 बजे एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के मीडिया विभाग के एक पदाधिकारी के अनुसार राहुल 27 अप्रैल को दक्षिणी कन्नड़ , कोडगू , और मैसूरू जिलों का दौरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 27 अप्रैल को दिन में 11 बजे से 12:30 बजे के बीच दक्षिणी कन्नड़ जिले के बंटवाल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. कोडगू जिले में गोनकोप्पल में वह दिन में 3:40 बजे नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम छह बजे वह मैसूरू में भी एक सभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पिछले कुछ महीनों में कर्नाटक का छह बार दौरा कर चुके हैं. कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.